Home » Chatra DC रवि आनंद के नाम पर बनाया फर्जी फेसबुक ID; प्रशासन ने लोगों को किया अलर्ट

Chatra DC रवि आनंद के नाम पर बनाया फर्जी फेसबुक ID; प्रशासन ने लोगों को किया अलर्ट

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now


चतरा। Chatra DC रवि आनंद के नाम पर फर्जी फेसबुक ID बनाया गया है। इसके माध्यम से ठगी का इरादा हो सकता है। जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क किया है।

जिला प्रशासन के संज्ञान में एक गंभीर मामला आया है, जिसमें उपायुक्त रवि आनंद के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर फोटो का दुरुपयोग किया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने इसे साइबर अपराधियों की करतूत बताई है। इसे साईबर अपराध बताते हुए कहा है कि ऐसे कृत्य न केवल भ्रामक हैं, बल्कि आमजनों को ठगी का शिकार बनाने की साजिश भी हो सकते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आईडी पूरी तरह फर्जी है और इसका उपायुक्त या जिला प्रशासन से कोई संबंध नहीं है।

प्रशासन ने साइबर सेल और संबंधित इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म को सूचित कर दिया है, ताकि जल्द कार्रवाई की जा सके। उपायुक्त रवि आनंद ने आम नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर कई फर्जी प्रोफाइल लोगों का विश्वास जीतकर उन्हें गुमराह करते हैं।

इसलिए किसी भी संदिग्ध अकाउंट पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता जरूर जांच लें। उन्होंने लोगों से अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करने और अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी है। साथ ही यदि किसी को इस तरह की फर्जी आईडी या संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत जिला प्रशासन या नजदीकी साइबर थाना को सूचित करने की अपील की है।

Read Also : Koderma Crimer: हॉस्टल में फंदे से झूलता मिला छात्र का शव; परिजनों ने किया सड़क जाम

Related Articles