Home » Dhanbad Employment News: कोल इंडिया में 1200 पदों पर होगी भर्ती, माइनिंग से लेकर मेडिकल तक मौके; जानें कब करना होगा आवेदन

Dhanbad Employment News: कोल इंडिया में 1200 पदों पर होगी भर्ती, माइनिंग से लेकर मेडिकल तक मौके; जानें कब करना होगा आवेदन

अभियान के तहत कुल 1200 पदों में से लगभग 260 पद माइनिंग सेक्टर से जुड़े होंगे, जिनमें माइनिंग सरदार, ओवरमैन और मैनेजमेंट ट्रेनी (माइनिंग) शामिल हैं।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होते ही कोल इंडिया लिमिटेड ने युवाओं के लिए भर्ती शुरू करने का ऐलान करने की तैयारी कर ली है। कंपनी मंगलवार को करीब 1200 पदों पर नियुक्ति का विस्तृत विज्ञापन जारी करेगी। आदर्श आचार संहिता के कारण यह प्रक्रिया पिछले कई महीनों से रुकी हुई थी, लेकिन अब चुनाव समाप्त होते ही इसे हरी झंडी मिल गई है।

इन पदों पर होगी भर्ती इस भर्ती

अभियान के तहत कुल 1200 पदों में से लगभग 260 पद माइनिंग सेक्टर से जुड़े होंगे, जिनमें माइनिंग सरदार, ओवरमैन और मैनेजमेंट ट्रेनी (माइनिंग) शामिल हैं। इन पदों पर चयन GATE 2026 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा। वहीं, बाकी करीब 940 पद विभिन्न विभागों कार्मिक, वित्त, मेडिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल, सिस्टम, लीगल और पर्यावरण के लिए होंगे। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के जरिए किया जाएगा।

योग्यता और उम्र सीमा

माइनिंग पदों के लिए उम्मीदवार के पास माइनिंग इंजीनियरिंग में डिग्री और वैध गेट स्कोर होना अनिवार्य है। अन्य पदों के लिए संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा मांगा गया है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

कब करना होगा आवेदन

भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया इसी सप्ताह शुरू होने की संभावना है और अंतिम तिथि जून के दूसरे सप्ताह तक रह सकती है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये रखा गया है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी जाएगी।

क्यों रुकी थी भर्ती?

विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ लागू हुई आदर्श आचार संहिता के कारण नई भर्तियों पर रोक लग गई थी। कंपनी ने अनुमति के लिए प्रस्ताव भी भेजा था, लेकिन स्वीकृति नहीं मिल पाई। अब चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद भर्ती को फिर से शुरू किया जा रहा है।युवाओं के लिए सुनहरा मौका इस भर्ती से झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल के युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की विभिन्न अनुषंगी इकाइयों बीसीसीएल, ईसीएल, सीसीएल, एसईसीएल, एनसीएल, एमसीएल और डब्ल्यूसीएल में नियुक्ति दी जाएगी। पूरी भर्ती प्रक्रिया छह महीने के भीतर पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

Related Articles

Leave a Comment