Home » Chatra Accident News : चलती पिकअप वैन से सड़क पर गिरी मिक्सर मशीन, चपेट में आई महिला की हो गई मौत

Chatra Accident News : चलती पिकअप वैन से सड़क पर गिरी मिक्सर मशीन, चपेट में आई महिला की हो गई मौत

by Birendra Ojha
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा : झारखंड के चतरा जिले में इटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघमुंडी गांव के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला की जान चली गई। मृतका की पहचान राधिका साव की पत्नी सुदामा देवी के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया।

मिली जानकारी के अनुसार, हजारीबाग से ईंटखोरी की ओर जा रही एक पिकअप वैन पर छत ढलाई में इस्तेमाल होने वाली मिक्सर मशीन लोहे की रॉड के सहारे पीछे बांधकर ले जाई जा रही थी। बाघमुंडी गांव के पास अचानक रॉड टूट गई, जिससे मशीन पिकअप वैन से अलग होकर सड़क किनारे खड़ी सुदामा देवी के ऊपर जा गिरी। मशीन की चपेट में आने से महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक मवेशी भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर ईंटखोरी के थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने महिला के शव को सड़क पर रखकर मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित कर दिया। इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। बाद में थाना प्रभारी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद जाम हटाया गया और यातायात बहाल हो सका।

प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

घटना के बाद मृतका के परिजनों और ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण इस इलाके में बार-बार हादसे हो रहे हैं। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक क्षेत्र में तनाव का माहौल रहा। हालांकि, पुलिस और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप से स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया।

Read Also Chatra Crime News: ब्राउन शुगर तस्करी में कोर्ट का कड़ा फैसला: दोषी को 15 साल की कठोर सजा और डेढ़ लाख का जुर्माना

Related Articles

Leave a Comment