Home » Jamshedpur News : पश्चिम बंगाल में कथित अवैध टैक्स वसूली के खिलाफ ट्रक मालिकों का आंदोलन, 15 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Jamshedpur News : पश्चिम बंगाल में कथित अवैध टैक्स वसूली के खिलाफ ट्रक मालिकों का आंदोलन, 15 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Jamshedpur News : ट्रक और ट्रेलर मालिक पहले ही ऑल इंडिया परमिट का शुल्क जमा करते हैं, जिसके तहत देशभर में वाहन संचालन की अनुमति मिलती है। इसके बावजूद पश्चिम बंगाल में अतिरिक्त टैक्स लगाना पूरी तरह अनुचित है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Truck Owners Protest Against Illegal Tax Collection in West Bengal
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पश्चिम बंगाल में ट्रकों से कथित तौर पर की जा रही अवैध टैक्स वसूली के विरोध में जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है। रविवार को ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 15 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

बंगाल में हो रही अवैध वसूली

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के महामंत्री मनीष कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में ट्रक मालिकों और वाहन चालकों से “एडिशनल टैक्स”, “मैकेनिकल टैक्स” और विभिन्न स्थानों पर लोकल टोल टैक्स के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे डायवर्सन और वैकल्पिक मार्गों पर भी वाहनों को रोककर अलग से टैक्स वसूला जाता है, जिससे ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

अतिरिक्त टैक्स से प्रभावित हो रहा व्यवसाय

उन्होंने कहा कि ट्रक और ट्रेलर मालिक पहले ही ऑल इंडिया परमिट का शुल्क जमा करते हैं, जिसके तहत देशभर में वाहन संचालन की अनुमति मिलती है। इसके बावजूद पश्चिम बंगाल में अतिरिक्त टैक्स लगाना पूरी तरह अनुचित है। इससे वाहन मालिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और ट्रांसपोर्ट व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।

नई सरकार से ट्रांसपोर्टर्स को उम्मीद

एसोसिएशन के अध्यक्ष जसवीर सिंह ने कहा कि संगठन को पश्चिम बंगाल की नई सरकार से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने मांग की कि पूर्ववर्ती सरकार के समय से चल रही कथित “गुंडा टैक्स” और अन्य अवैध वसूली की व्यवस्था को तत्काल समाप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट व्यवसाय देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इस तरह की वसूली से व्यवसायियों में नाराजगी बढ़ रही है।

ट्रक व ट्रेलर मालिक भी होंगे आंदोलन में शामिल

संगठन के पदाधिकारियों ने साफ कहा कि यदि जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो 15 मई से जमशेदपुर समेत अन्य राज्यों के ट्रक एवं ट्रेलर मालिक भी आंदोलन में शामिल होंगे और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इससे माल परिवहन व्यवस्था पर व्यापक असर पड़ सकता है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसोसिएशन के अध्यक्ष जसवीर सिंह, महामंत्री मनीष कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह के अलावा प्रदीप शर्मा, अभय सिंह, पिंटू यादव, महेंद्र यादव, अभिषेक झा, विनीत, मनोज सिंह, पारस, मनीष ओझा, तपस्या सिंह और संजय पांडे समेत कई सदस्य मौजूद थे। सभी ने एक स्वर में संगठन की मांगों का समर्थन करते हुए आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Read Also: Jamshedpur News : बिरसानगर CHC होगी हाईटेक, 60 लाख की योजना से बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

Related Articles

Leave a Comment