Home » Chaibasa News : फरार आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कुर्की के बाद मकान ध्वस्त

Chaibasa News : फरार आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कुर्की के बाद मकान ध्वस्त

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत बड़ाजामदा स्थित ओडिशा बॉर्डर पर नाल्दा हीराकुद कॉलोनी के वार्ड संख्या 1 में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। फरार आरोपी एमडी रोहित के घर को कुर्की-जब्ती के बाद ध्वस्त कर दिया गया।

कई गंभीर मामलों में था आरोपी

एमडी रोहित, मोहम्मद नसीम का पुत्र है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।

न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई

न्यायालय के आदेश पर ओडिशा पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पहले कानूनी प्रक्रिया के तहत घर की कुर्की की गई। इसके बाद बुलडोजर की सहायता से मकान को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि पूरी कार्रवाई न्यायालय के निर्देशों और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि फरार आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल रहा। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे और प्रशासन की कार्रवाई को देखते रहे। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से अपराधियों में कानून का भय बढ़ेगा।

Related Articles