Home » Chaibasa News : सारंडा में रिश्ते शर्मसार : छठीहार में आया जीजा, नवजात समेत भाभी को लेकर फरार

Chaibasa News : सारंडा में रिश्ते शर्मसार : छठीहार में आया जीजा, नवजात समेत भाभी को लेकर फरार

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत सारंडा के छोटानागरा थाना क्षेत्र के एक गांव से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। छठीहार की रस्म में शामिल होने आया युवक का जीजा कथित रूप से अपनी पत्नी को छोड़कर पीड़ित की पत्नी और नवजात बच्चे को साथ लेकर फरार हो गया। आरोप है कि वह स्कूटी, मोबाइल और 16 हजार रुपये नकद भी ले गया।

छठी की खुशियां बदलीं मातम में

ग्रामीणों के अनुसार, पीड़ित युवक की पत्नी ने कुछ दिन पहले ही बच्चे को जन्म दिया था। परंपरा के तहत 9 जून को नवजात के छठीहार संस्कार का आयोजन किया गया था। इसमें रिश्तेदारों और गांव के लोगों को बुलाया गया था। पीड़ित ने अपनी बहन और जीजा को भी आमंत्रित किया था। दिनभर पूजा-पाठ, भोज और नृत्य-गान के बीच उत्सव का माहौल रहा।

रात में हुआ खुलासा

ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को रात में 11 से 12 बजे के बीच पीड़ित की पत्नी और नवजात बच्चा घर से गायब मिले। खोजबीन में पता चला कि युवक का जीजा भी वहां मौजूद नहीं है। आरोप है कि वह अपनी पत्नी को गांव में छोड़कर पीड़ित की पत्नी और बच्चे को साथ ले गया। घर के बाहर खड़ी स्कूटी, मोबाइल और 16 हजार रुपये नकद भी गायब हैं।

दो बच्चों का पिता है आरोपी

ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक, आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। घटना के बाद उसकी पत्नी भी सदमे में है। इस घटना से दो परिवारों की खुशियां छिन गई हैं। पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

थाने में शिकायत की तैयारी

पीड़ित युवक और उसकी बहन न्याय के लिए छोटानागरा थाना में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं। परिवार ने निष्पक्ष जांच, दोषी पर कानूनी कार्रवाई और महिला, बच्चे व सामान की बरामदगी की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी बड़ाजामदा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। सारंडा के आदिवासी समाज में पारिवारिक रिश्तों को विशेष महत्व दिया जाता है। छठीहार जैसे शुभ अवसर पर हुई इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस में औपचारिक शिकायत और जांच के बाद ही मामले की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

Read  Also- Chaibasa News : फरार आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कुर्की के बाद मकान ध्वस्त 

Related Articles