Home » Khunti-News : जमीन की डील के बाद हिस्सेदारी के लिए की कांग्रेस नेता की हत्या, गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकारा अपराध

Khunti-News : जमीन की डील के बाद हिस्सेदारी के लिए की कांग्रेस नेता की हत्या, गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकारा अपराध

* दोनों आरोपियों की निशानदेही पर देसी कट्टा, गोली और मृतक का मोबाइल फोन बरामद

by Anand Mishra
दो बदमाश बागबेड़ा में गिरफ्तार
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Khunti (Jharkhand) : झारखंड की खूंटी जिला पुलिस ने कर्रा थाना क्षेत्र के गुयू गांव में आदिवासी कांग्रेस के कर्रा प्रखंड महासचिव सुमित तिग्गा हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। पिछले दिनों सुमित तिग्गा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में कर्रा का गुयू गांव निवासी संजय बालमुचू (21) और दशरथ मुंडा (19) शामिल है। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक देसी कट्टा, एक जिंदा गोली और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है। यह जानकारी खूंटी के पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने ‌रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

आरोपियों ने अपराध स्वीकारा, हिस्सेदारी के लिए की हत्या

दोनों आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक सुमित तिग्गा के साथ मिलकर वे दोनों जमीन का कारोबार करते थे। कुछ दिनों पूर्व एक जमीन की डील हुई थी। जमीन बिक्री में मिले पैसों में से आरोपियों ने सुमित तिग्गा से अपने हिस्से के 85 हजार रुपये मांगे थे। वह पैसा नहीं दे रहा था। इसी बात पर आरोपियों ने सुमित तिग्गा की हत्या की योजना बनाई। फिर, मौका मिलते ही सुमित की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को घर से किया गिरफ्तार

हत्या को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी गांव में ही अपने-अपने घरों में छिपे थे। इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को मिली, तो तोरपा एसडीपीओ ख्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में गठित टीम ने वहां छापेमारी कर दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles