Home » Koderma News : तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से युवक की मौत, सड़क जाम कर मुआवजे की मांग

Koderma News : तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से युवक की मौत, सड़क जाम कर मुआवजे की मांग

by Mujtaba Haider Rizvi
Koderma News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Koderma: कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के असनाबाद आजाद नगर में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान असनाबाद निवासी मोहम्मद असद जमाल के रूप में हुई है।

घटना के दौरान कार के एयरबैग खुल जाने से उसमें सवार लोगों की जान बच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त कार को भी जब्त कर लिया गया है।

इधर, हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर रांची-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। बाद में पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद लोगों ने जाम हटाया और स्थिति सामान्य हुई।

Related Articles

Leave a Comment