Home » Kolhan University convocation : कोल्हान यूनिवर्सिटी के छठे दीक्षांत समारोह की तैयारी पूरी, बस आने वाले हैं राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार

Kolhan University convocation : कोल्हान यूनिवर्सिटी के छठे दीक्षांत समारोह की तैयारी पूरी, बस आने वाले हैं राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार

by Rajeshwar Pandey
Kolhan University convocation
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : कोल्हान यूनिवर्सिटी का छठा दीक्षांत समारोह शुरू होने वाला है, इसमें झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शामिल होने वाले हैं। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई। कुछ देर में वे चाईबासा आने वाले हैं। इस समारोह में राज्यपाल- सह- कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार 195 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान करेंगे।

राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चाईबासा स्थित टाटा कॉलेज में हेलीपैड बनाया गया है, जहां राज्यपाल का हेलिकॉप्टर उतरेगा। हेलीपैड में उतरने के बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद वे नजदीक में ही कार्यक्रम स्थल (कोल्हान विश्वविद्यालय) के लिए रवाना होंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। जगह-जगह पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है, ताकि राज्यपाल के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके।

Related Articles