Home » Kolhan University LLB Entrance Exam : केयू में 120 सीटों के लिए हुई LLB प्रवेश परीक्षा, शामिल हुए 330 उम्मीदवार

Kolhan University LLB Entrance Exam : केयू में 120 सीटों के लिए हुई LLB प्रवेश परीक्षा, शामिल हुए 330 उम्मीदवार

* 456 में से 126 उम्मीदवार रहे अनुपस्थित...

by Anand Mishra
KU LLB Entrance Examination 2025
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpu (Jharkhand) : चाईबासा स्थित कोल्हान विश्वविद्यालय ने रविवार को विधि स्नातक यानी एलएलबी (LLB) में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया। यह परीक्षा चार वर्षीय पाठ्यक्रम सत्र 2024-2027 में प्रवेश के लिए थी। परीक्षा का केंद्र जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज को बनाया गया था।

विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुई। इस परीक्षा के लिए कुल 456 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 330 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 126 छात्र अनुपस्थित रहे।

120 सीटों पर होगा दाखिला

यह प्रवेश परीक्षा ओएमआर (OMR) शीट पर ली गई थी। इस परीक्षा के माध्यम से जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में दाखिला लिया जाएगा। कॉलेज में एलएलबी की कुल 120 सीटें उपलब्ध हैं, जिन पर प्रवेश परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों का एडमिशन होगा।

केंद्राधीक्षक और जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह ने बताया कि परीक्षा कदाचार मुक्त रही। कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के ओएसडी (OSD) डॉ. प्रभात कुमार सिंह, डॉ. अमर सिंह एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. भूषण की निगरानी में परीक्षा संपन्न हुई।

Related Articles