
जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय ने एमए, एमएससी व एमकॉम प्रथम सेमेस्टर के परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। जारी नोटिफिकेशन के तहत परीक्षाएं 27 जून से शुरू होंगी और 11 जुलाई तक चलेंगी। यह परीक्षा दो पारियों में ली जाएगी जिसकी पहली पाली सुबह 9:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होगी जबकि दूसरी वाली दोपहर 1:30 से शुरू होकर शाम 4:30 तक चलेगी। इस परीक्षा में करीब 7000 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हालांकि विश्वविद्यालय ने अभी परीक्षा केंद्र का निर्धारण नहीं किया है लेकिन परीक्षा विभाग की मानें तो जल्द ही केंद्रों की सूची भी जारी कर दी जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले परीक्षार्थी कोल्हन विश्वविद्यालय के वेबसाइट से डाउनलोड कर पाएंगे।

