जमशेदपुर: साकची स्थिति ग्रेजुएट काॅलेज के राजनीति विज्ञान विभाग की दो शिक्षिकाओं के बीच हुए मारपीट के मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने दाेनाें के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति के आदेश से दोनों ही शिक्षिकाओं का तबादला कर दिया गया है।
जारी अधिसूचना के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रश्मि कुमारी का तबादला करते हुए उन्होंने केएस कॉलेज सरायकेला में भेजा गया है। जबकि आवश्यकता आधारित सहायक प्राध्यापक डॉ पूजा सिन्हा को स्थानांतरित करते हुए चक्रधरपुर स्थित जेएलएन कॉलेज में भेजते हुए जल्द से जल्द योगदान करने काे कहा गया है।
दाेनाें शिक्षिकाओं का केयू ने किया स्थानांतरण
वहीं इन दोनों शिक्षिकाओं के स्थान पर केएस कॉलेज सरायकेला के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ विनय कुमार सिंह तथा जेएलएन कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ निशा कोंगड़ी को स्थानांतरित कर ग्रेजुएट कॉलेज भेजा गया है। काेल्हान विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
यह है मामला:
विदित हाे कि 22 सितंबर काे ग्रेजुएट काॅलेज की दाे शिक्षिका डॉ रश्मि कुमारी और डॉ पूजा सिन्हा के बीच क्लास रूम में क्लास लेने को लेकर मारपीट हुई थी। इसमें डॉ रश्मि कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयीं थीं। उसके बाद कॉलेज प्रशासन कि रिपोर्ट के आधार पर विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया। टीम की जांच रिपोर्ट आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गयी है। विदित हाे कि इस मामले में डाॅ रश्मि कुमारी व पूजा सिन्हा के अलावा कुल तीन लाेगाें के खिलाफ पुलिस की ओर से एफआईआर भी दर्ज की गयी है।
READ ALSO : ग्रेजुएट कॉलेज :डॉ. पूजा सिन्हा,सेंट्रल विवि मोतिहारी के प्रो प्रसून दत्त सिंह व डॉ रश्मि पर FIR दर्ज

