Home » केंद्रीय विद्यालयों में बाल वाटिका समेत अन्य सभी कक्षाओं में प्रवेश एक अप्रैल से

केंद्रीय विद्यालयों में बाल वाटिका समेत अन्य सभी कक्षाओं में प्रवेश एक अप्रैल से

by The Photon News Desk
KV BAAL VATIKA
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली/KV BAAL VATIKA:  केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की ओर से सत्र 2024-25 के लिए बाल वाटिका और अन्य कक्षाओं में प्रवेश की सूचना जारी कर दी है। बालवाटिका एक, दो एवं तीन के लिए ऑफलाइन पंजीकरण एक अप्रैल से प्रारंभ होगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की गई है। 11वीं कक्षा को छोड़कर पहली से लेकर आगे की सभी कक्षाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एक अप्रैल से होगा।

पहली कक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अप्रैल और दूसरी से आगे की सभी कक्षाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि दस अप्रैल तक है। इन कक्षाओं में रिक्तियों के आधार पर प्रवेश लिया जाएगा। बालवाटिका एवं पहली से लेकर अन्य सभी कक्षाओं के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 29 जून है। 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए केंद्रीय विद्यालयों के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन दसवीं का परिणाम जारी होने के दस दिन के अंदर प्रारंभ होगा। एडमिशन लिस्ट की सूची दसवीं के परिणाम के 20 दिन के अंदर जारी होगा।

गैर केंद्रीय विद्यालयों के छात्रों का 11वीं में प्रवेश केंद्रीय विद्यालयों के छात्रों के प्रवेश के बाद होगा। धनबाद में केंद्रीय विद्यालय-एक विनोद नगर, केंद्रीय विद्यालय-दो सरायढेला, केंद्रीय विद्यालय मैथन एवं केंद्रीय विद्यालय गोमो में छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। एडमिशन के लिए केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट केवीएस संगठन डाट एनआइसी डाट इन पर एडमिशन प्रक्रिया की सूचना जारी की गई है।

KV BAAL VATIKA: केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया का कार्यक्रम

– बाल वाटिका एक, दो एवं तीन : एक अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण, 15 अप्रैल अंतिम तिथि। प्रथम प्रोविजनल लिस्ट 19 अप्रैल, द्वितीय प्रोविजनल लिस्ट 29 अप्रैल, तीसरी प्रोविजनल सूची आठ मई। बालवाटिका कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि 29 जून।
– पहली कक्षा के लिए आरटीई के अंतर्गत अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों का प्रवेश : रजिस्ट्रेशन सात-आठ मई, सूची का प्रकाशन 15 मई और प्रवेश 22 से 27 मई तक।
– कक्षा-एक के लिए ऑनलाइन पंजीकरण : एक अप्रैल सुबह दस बजे, 15 अप्रैल संध्या पांच बजे पंजीकरण की अंतिम तिथि। प्रथम प्रोविजनल लिस्ट 19 अप्रैल, द्वितीय प्रोविजनल लिस्ट 29 अप्रैल, तीसरी प्रोविजनल सूची आठ मई।
– कक्षा-दूसरी एवं अन्य कक्षाओं के लिए पंजीकरण : एक अप्रैल से दस अप्रैल तक। सूची का प्रकाशन 15 अप्रैल, 16 से 29 अप्रैल तक कक्षाओं के लिए प्रवेश। 11वीं कक्षा को छोड़कर अन्य सभी कक्षाओं के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 29 जून।
– कक्षा 11वीं में प्रवेश की अंतिम तिथि : दसवीं का परिणाम जारी होने के 30 दिन के अंदर।

Related Articles