Home » Chaibasa News : चाईबासा में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, गाड़ी से सीमेंट उतरते समय हुआ दर्दनाक हादसा

Chaibasa News : चाईबासा में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, गाड़ी से सीमेंट उतरते समय हुआ दर्दनाक हादसा

Chaibasa News : सदर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और शव को जब्त कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

by Anurag Ranjan
Worker electrocuted by high tension wire during cement unloading in Chaibasa
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र के असुरा गांव के पास सोमवार दोपहर ट्रक से सीमेंट उतारने के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद तत्कल मजदूर और ठेकेदार उसे इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान चाईबासा मधु बाजार निवासी गांव निवासी 26 वर्षीय आकाश कुमार उर्फ मोनू के रूप में हुई है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी सदर थाने की पुलिस को दी। सदर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और शव को जब्त कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। शाम हो जाने का कारण पोस्टमार्टम नहीं हो पाया।

घटना के संबंध में वार्ड पार्षद कर्मवीर पासवान ने कहा कि सीमेंट गाड़ी आकर रुकी हुई थी। लेकिन उसमें हाई टेंशन तार सटा हुआ था। जब गाड़ी से सीमेंट उतारने के लिए कोशिश किया गया तो तभी उसे करंट लग गया। जिससे वह जमीन पर गिर गया। बाद में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मधु बाजार में रहकर मजदूरी का काम करता था।

Read Also: Chaibasa JMM Meeting : JMM जिला अध्यक्ष सोनाराम ने कहा- कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे, निष्पक्ष व पारदर्शी हो बीएलए-2 का कार्य

Related Articles

Leave a Comment