Home » Jamshedpur Crime : केबल कंपनी के वायरल वीडियो से बड़े स्क्रैप चोर गिरोह का पर्दाफाश, ये हैं सरगना

Jamshedpur Crime : केबल कंपनी के वायरल वीडियो से बड़े स्क्रैप चोर गिरोह का पर्दाफाश, ये हैं सरगना

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्क्रैप से लदी एक बिना नंबर वाली पिकअप वैन को जब्त किया और मौके से चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्क्रैप चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गोलमुरी स्थित एक बंद पड़ी केबल कंपनी को निशाना बनाकर लंबे समय से चोरी की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्क्रैप से लदी एक बिना नंबर वाली पिकअप वैन को जब्त किया और मौके से चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गैस कटर से काट रहे थे लोहे का स्क्रैप

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य कंपनी परिसर में घुसकर गैस कटर की मदद से लोहे के बड़े-बड़े टुकड़ों को काट रहे थे। इसके बाद चोरी का माल पिकअप वैन में लादकर बर्मामाइंस क्षेत्र में वजन कराने ले जाया जा रहा था। वाहन से एक गैस सिलेंडर भी बरामद किया गया है, जिसका इस्तेमाल कटिंग के लिए किया जा रहा था।सूचना मिलते ही बिछाया जालथाना प्रभारी निरंजन कुमार को जैसे ही इस गतिविधि की जानकारी मिली, पुलिस टीम ने तुरंत जाल बिछाया और वाहन को दबोच लिया। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य फरार हो गए।

11 आरोपियों पर FIR, मास्टरमाइंड की तलाश जारी

पुलिस ने सुमित कुमार उर्फ मुड़ी और विकास कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं दिबेश राज उर्फ राजा, वीरू सिंह, राजू, चिंटू, सन्नी चौधरी, अमरजीत सिंह, विक्रम सिंह और सद्दाम खान समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस फरार आरोपियों और गिरोह के मास्टरमाइंड की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

वायरल वीडियो से खुला राज

इस पूरे मामले में एक वायरल वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गिरोह के सदस्य खुलेआम स्क्रैप काटते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि बंद पड़ी कंपनी में लंबे समय से कीमती धातुओं की चोरी हो रही थी, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद मामला उजागर हुआ।

Related Articles