Home » RANCHI NEWS: मांडर में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, सात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

RANCHI NEWS: मांडर में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, सात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची जिले के मांडर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार पीड़िता मूल रूप से चान्हो थाना क्षेत्र की रहने वाली है और पिछले करीब दो वर्षों से करगे गांव के एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। बताया गया है कि लगभग डेढ़ माह पहले युवक काम के सिलसिले में केरल चला गया था, जिसके बाद युवती उसके घर पर रह रही थी।

पीड़िता के अनुसार शुक्रवार को मांडर के एक होटल में काम करने वाला एक युवक उसे और उसकी ननद को रांची स्थित रॉक गार्डन घुमाने ले गया था। शाम को दोनों को वापस करगे गांव छोड़ दिया गया। आरोप है कि उसी शाम करीब सात बजे जब युवती अपने ससुराल के पास स्थित एक बगीचे में बैठी थी, तभी छह से सात युवक उसे जबरन पकड़कर अपने साथ ले गए। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसे करगे नदी के किनारे ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद पूरी रात उसे बंधक बनाकर रखने का भी आरोप लगाया गया है। किसी तरह मुक्त होने के बाद पीड़िता ने पुलिस को शनिवार को घटना की जानकारी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Comment