Home » East Singhbhum News: मुसाबनी में वाहन ने स्कूल वैन को पीछे से मारी टक्कर, छात्र की इलाज के दौरान मौत

East Singhbhum News: मुसाबनी में वाहन ने स्कूल वैन को पीछे से मारी टक्कर, छात्र की इलाज के दौरान मौत

सड़क हादसा होते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। कई स्कूली बच्चे जख्मी हुए।

by Mujtaba Haider Rizvi
musabani Road Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मुसाबनी थाना क्षेत्र के सुरदा मेन रोड पर एक वाहन ने स्कूल वैन को पीछे से टक्कर मार दी। इस स्कूल वैन में सुरदा इमैनुएल इंग्लिश स्कूल के छात्र बैठे हुए थे। यह वैन छात्रों को स्कूल से लेकर उनके घर जा रही थी।

सड़क हादसा होते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। कई स्कूली बच्चे जख्मी हुए। सभी को फौरन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि वैन में बैठे छात्र कुणाल लामा की हालत नाजुक थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

रविवार को पुलिस ने कुणाल लामा के पिता कृष्णा लामा के आवेदन पर वाहन चालक जेएच 05 ईईएस 498 के चालक पवन महाकुड़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। आरोपी पवन महाकुड़ मुसाबनी थाना क्षेत्र के धोबनी पंचायत के मोहनडेरा गांव का रहने वाला है। जिस छात्र की मौत हुई है वह सुरदा के राजीव चौक के पास का रहने वाला है।

जिले में थम नहीं रहे हैं हादसे

पूर्वी सिंहभूम जिले में हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिले में हर माह सड़क सुरक्षा समिति की मीटिंग होती है। मगर, इसका कोई नतीजा नहीं निकल रहा है। चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं। इसी वजह से हादसे बढ़ रहे हैं। पुलिस तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों पर शिकंजा नहीं कस पा रही है। जिले में ट्रैफिक पुलिस ने साल 2011 में स्पीड लिमिट योजना तैयार की थी। मगर, यह योजना फाइलों में ही फंस कर रह गई।

Read also Jamshedpur News: हट जा आगे से, चिल्लाते हुए बाइक सवार ने साकची में ट्रैफिक जवान को मार दी टक्कर, दोनों जख्मी

Related Articles

Leave a Comment