Home » Chaibasa Hindi News : चाईबासा के सागजोड़ी गांव में कुएं में डूबकर किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

Chaibasa Hindi News : चाईबासा के सागजोड़ी गांव में कुएं में डूबकर किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Hindi News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड स्थित पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत सागजोड़ी गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। अजम्बर चौक के पास स्थित कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

नहाने के दौरान फिसला पैर

मृतक की पहचान सागजोड़ी गांव निवासी शंकर भूमिज के पुत्र हरीश भूमिज के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शनिवार को हरीश अपनी छोटी बहन के साथ नहाने के लिए कुएं पर गया था। नहाने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे कुएं में जा गिरा। काफी देर तक हरीश पानी से बाहर नहीं निकला तो आसपास मौजूद लोगों को अनहोनी की आशंका हुई।

ग्रामीणों ने चलाया तलाशी अभियान

सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुआं काफी गहरा होने के कारण किशोर दिखाई नहीं दे रहा था। इसके बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर कुएं में तलाशी अभियान चलाया। काफी प्रयास के बाद हरीश को कुएं से बाहर निकाला गया और तत्काल स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और गांव में मातम छा गया। सूचना मिलने पर जराईकेला थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रविवार को भेज दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कुएं की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Read Also- Ranchi News : 9 लाख के बिजली बिल पर भड़का उपभोक्ता, विद्युतकर्मी की पिटाई; गंभीर हालत में रिम्स रेफर 

Related Articles

Leave a Comment