Home » Malaria Awareness Month 2026 : झारखंड में मनाया जा रहा मलेरिया रोधी माह, उपायुक्त मनीष कुमार ने जिलेवासियों से की सावधानी बरतने की अपील

Malaria Awareness Month 2026 : झारखंड में मनाया जा रहा मलेरिया रोधी माह, उपायुक्त मनीष कुमार ने जिलेवासियों से की सावधानी बरतने की अपील

by Rajeshwar Pandey
Manish Kumar, DC
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला के उपायुक्त मनीष कुमार ने जिलेवासियों के नाम जारी संदेश में मलेरिया से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 1 से 30 जून 2026 तक पूरे राज्य में मलेरिया रोधी माह 2026 के तहत विशेष महाभियान चलाया जा रहा है। पश्चिमी सिंहभूम मलेरिया प्रभावित जिलों में शामिल है और जिले के कई प्रखंडों में मलेरिया का प्रभाव गंभीर रूप से देखा जाता रहा है।

छोटी-छोटी सावधानियों से होगा बचाव

उपायुक्त ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता जरूरी है। छोटी-छोटी सावधानियों को अपनाकर मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। उन्होंने जिलेवासियों से रात्रि में सोते समय मच्छरदानी का नियमित उपयोग करने की अपील की। इसके साथ ही शरीर को पूरी तरह ढंकने वाले वस्त्र पहनकर सोने का प्रयास करने को कहा, ताकि मच्छरों के काटने की संभावना कम हो सके।

पानी जमा न होने दें

उपायुक्त ने बताया कि बरसात के मौसम में जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए पानी को गर्म कर या स्वच्छ तरीके से उपयोग करना चाहिए। घरों के आसपास, बाल्टी, बर्तन या अन्य पात्रों में लंबे समय तक पानी जमा नहीं रहने दें, क्योंकि स्थिर जल मच्छरों के पनपने का प्रमुख कारण होता है। साफ-सफाई बनाए रखते हुए स्वच्छ पानी के उपयोग को प्राथमिकता दें।

बुखार को न करें नजरअंदाज

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि बुखार, कमजोरी या किसी प्रकार की अस्वस्थता महसूस होने पर उसे नजरअंदाज न करें। तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर जांच और परामर्श प्राप्त करें। जमीन पर सोने से बचने की सलाह देते हुए कहा कि इससे बीमारियों के साथ सर्पदंश का भी खतरा बना रहता है।

जन जागरूकता जरूरी

उपायुक्त ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने परिवार, पड़ोस और आसपास के लोगों के साथ इन जानकारियों को साझा करेगा, तो जिले को मलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने सभी जिलेवासियों से मलेरिया उन्मूलन महाभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने और स्वास्थ्य जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

Read Also- Chaibasa Hindi News : चाईबासा के सागजोड़ी गांव में कुएं में डूबकर किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम 

Related Articles

Leave a Comment