Jamshedpur : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं लगातार घट रही हैं। शनिवार को ईंट बालू के कारोबारी सुजीत कुमार झा से रंगदारी के लिए चाकू से हमला कर दिया गया था। अब बिरसानगर जोन नंबर वन बी की एक महिला से चेन छिनतई की घटना हुई है। बदमाशों ने बिरसानगर जोन नंबर वन बी की रहने वाली कुमारी सुमन के गले से चेन छिनतई कर ली है। उनका मोबाइल भी छीन लिया। विरोध करने पर कुमारी सुमन के साथ मारपीट कर बदमाश फरार हो गए। घटना 3 जून की बताई जा रही है। टेल्को थाना पुलिस ने अब मामले की एफआईआर दर्ज कर रविवार को जांच शुरू की है।
कुमारी सुमन ने पुलिस को बताया है कि टेल्को के मनीफीट का रहने वाला दिलीप कुमार इस मामले में आरोपी है। उसने उनके साथ मारपीट की और मोबाइल और सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। सुमन कुमारी के पति का नाम सूर्य नंदन कुमार सिंह है। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। ताकि पता चल सके कि घटना किस तरह अंजाम दी गई है। गौरतलब है कि जमशेदपुर में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहा है।

