Home » Jamshedpur News : श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की नई कमेटी गठित, कमलेश दुबे बने लाइसेंसधारी

Jamshedpur News : श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की नई कमेटी गठित, कमलेश दुबे बने लाइसेंसधारी

कमेटी में रूपम साहू को अध्यक्ष, बसंत उपाध्याय और मुन्ना पांडेय बने उपाध्यक्ष

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक कमलेश दुबे की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा के आयोजन, तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में कमलेश दुबे को लाइसेंसधारी मनोनीत किया गया। वहीं महेंद्र पांडेय, दिनेश विग और राम असरय सिंह को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई।

नई कमेटी में रूपम साहू को अध्यक्ष, बसंत उपाध्याय और मुन्ना पांडेय को उपाध्यक्ष, राहुल पिले, बाबू लंका और संजय पांडेय को सचिव तथा अशोक कुमार शुक्ला और बावेश राव को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा विकास कुमार पांडेय और बाबू लंका को पंडाल सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
समिति के आयोजन एवं विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए बिट्टू तिवारी, विजय चौधरी, दीपू तिवारी, नरसिंग राव, रामना राव, राजू राव, मनोज मुखी, दीपक मुखी, मनोज दुबे, सूर्या कुमार गुप्ता, सूरज पाल, रमेश ठाकुर, अशोक उपाध्याय, बिपिन सामंत और मोहन राव समेत अन्य सदस्यों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में सदस्यों ने आगामी दुर्गा पूजा को भव्य, आकर्षक और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने का संकल्प लिया। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि सामूहिक सहयोग और सहभागिता से इस वर्ष पूजा आयोजन को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment