Home » Jamshedpur News : डॉ. टीसी जॉन मेमोरियल ट्रस्ट के कर्मचारियों को 8.33% बोनस के साथ 4,000 एक्स-ग्रेशिया

Jamshedpur News : डॉ. टीसी जॉन मेमोरियल ट्रस्ट के कर्मचारियों को 8.33% बोनस के साथ 4,000 एक्स-ग्रेशिया

कर्मचारियों के बीच बोनस मद में बटेंगे 9.25 लाख

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर हॉस्पिटल एम्प्लॉइज यूनियन के अंतर्गत डॉ. टीसी जॉन मेमोरियल चैरिटेबल फाउंडेशन/ट्रस्ट के कर्मचारियों के वार्षिक बोनस को लेकर प्रबंधन और यूनियन के बीच महत्वपूर्ण समझौता संपन्न हुआ है। समझौते के तहत प्रत्येक पात्र कर्मचारी को 8.33 प्रतिशत बोनस के अतिरिक्त 4,000 एक्स-ग्रेशिया के रूप में भुगतान किया जाएगा।

ट्रस्ट की आर्थिक एवं वित्तीय परिस्थितियों तथा मुनाफे में आई उल्लेखनीय कमी के बावजूद प्रबंधन ने कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है। समझौते के तहत ट्रस्ट में कार्यरत कर्मचारियों के बीच कुल करीब 9.25 लाख की राशि बोनस और एक्स-ग्रेशिया के रूप में वितरित की जाएगी।

यूनियन ने प्रबंधन के इस सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण रवैये की सराहना करते हुए कहा कि मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों में कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता देना सराहनीय कदम है। समझौते से कर्मचारियों में संतोष और उत्साह का माहौल है। साथ ही, इससे प्रबंधन और यूनियन के बीच आपसी विश्वास एवं सहयोग की भावना और मजबूत हुई है।

बोनस समझौते पर ट्रस्ट की चेयरपर्सन डॉ. विनीता सिंह, ट्रस्टी डॉ. आसिफ अहमद, ट्रस्टी डॉ. कीर्ति भूषण और सेक्रेटरी डॉ. एस. भट्टाचार्य ने हस्ताक्षर किए। वहीं यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, परविंदर सिंह सोहल, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, सहायक सचिव सोमनाथ पोद्दार और प्रशांत महतो ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

यूनियन ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर प्रबंधन और यूनियन के बीच इसी तरह सकारात्मक संवाद और सहयोग जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Comment