Home » Chaibasa News : रुंगटा कंपनी की स्टाफ बस पर पथराव, बस के आगे का शीशा टूटा, एक युवक हिरासत में

Chaibasa News : रुंगटा कंपनी की स्टाफ बस पर पथराव, बस के आगे का शीशा टूटा, एक युवक हिरासत में

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा से एक बड़ी घटना सामने आई है। चाईबासा से चालियामा स्थित रुंगटा प्लांट जा रही कंपनी की स्टाफ बस पर पथराव कर हमला किया गया। इस हमले में बस के आगे का शीशा टूट गया और बस में सवार कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार स्टाफ बस रोज की तरह कर्मचारियों को लेकर चाईबासा से चालियामा प्लांट जा रही थी। इसी दौरान महुलसाई स्थित सिद्धेश्वर मंदिर के पास गुटुसाई के समीप एक 35 वर्षीय युवक ने अचानक बस पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर सीधे बस के आगे के शीशे पर लगा और शीशा चकनाचूर हो गया। अचानक हुए इस हमले से ड्राइवर ने किसी तरह बस को रोका और बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद बस में बैठे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और हंगामे की स्थिति बन गई। घटना की सूचना तुरंत सदर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

वहीं बस ड्राइवर और कंपनी के कर्मचारियों ने स्पष्ट रूप से युवक पर पथराव करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को भी खंगाला जा रहा है ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना को लेकर रुंगटा कंपनी के कर्मचारियों में आक्रोश देखा जा रहा है।

Read Also Chaibasa News : जिला उपभोक्ता आयोग ने Cholamandalam M.S. के पक्ष में सुनाया निर्णय, दुर्घटनाग्रस्त बाइक के 1.60 लाख के बीमा दावे पर रोक

Related Articles

Leave a Comment