Home » झारखंड को हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे : नितिन नवीन

झारखंड को हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे : नितिन नवीन

विकसित भारत @ 2047’ विषयक प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि झारखंड को हमने बनाया है और हम ही संवारेंगे। यह राज्य पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों का झारखंड बने, इसके लिए भाजपा कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की विरासत, संस्कृति और विकास को साथ लेकर झारखंड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

डिबडीह स्थित कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में आयोजित ‘विकसित भारत @ 2047’ विषयक प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि झारखंड से उनका भावनात्मक जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि किसान खुश होंगे तभी देश खुश रहेगा। केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने और ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है तथा किसानों को प्रोत्साहन देने की प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अच्छे दिनों का वादा किया था और सरकार ने उसे धरातल पर उतारने का प्रयास किया है। उनके अनुसार 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है, जबकि 80 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।

नितिन नवीन ने कहा कि जनधन योजना के तहत करोड़ों बैंक खाते खोले गए, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहा है।
युवाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। देश में दो लाख से अधिक स्टार्टअप संचालित हो रहे हैं और 125 से अधिक यूनिकॉर्न कंपनियां काम कर रही हैं। युवा अब नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बन रहे हैं।

महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि महिला के आगे बढ़ने से दो परिवार आगे बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना के तहत करोड़ों महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया गया है। केंद्र सरकार महिलाओं को सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा महिला आरक्षण के संकल्प को भी पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने करोड़ों शौचालयों का निर्माण कर महिलाओं की गरिमा बढ़ाई, गरीबों को आवास उपलब्ध कराया तथा उज्ज्वला योजना के माध्यम से गैस कनेक्शन देकर महिलाओं के जीवन को आसान बनाया। छोटे कारोबारियों और रेहड़ी-पटरी वालों को भी ऋण सुविधा देकर आत्मनिर्भर बनाने का काम किया गया है।

डिजिटल इंडिया अभियान का जिक्र करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि विपक्ष ने इसका मजाक उड़ाया था, लेकिन आज डिजिटल लेन-देन ने देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी है।

राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करती। भारत अब हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर, काशी कॉरिडोर, नए एम्स, मेडिकल कॉलेज, आईआईटी और एकलव्य विद्यालय जैसे कार्यों के माध्यम से देश को सांस्कृतिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत बनाया गया है। 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब देश का प्रत्येक नागरिक उसमें अपना योगदान देगा।

देश में विकास की नई धारा शुरू हुई : आदित्य साहू

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि 2014 के बाद देश में विकास की नई धारा शुरू हुई है और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।
कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित कई प्रबुद्धजन उपस्थित थे। मंच संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य प्रदीप वर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन चंदन मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, उद्यमियों और विभिन्न क्षेत्रों के सैकड़ों प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग

Related Articles

Leave a Comment