Home » Ghatshila News : शराब दुकान चोरी कांड में मऊभंडार पुलिस ने गम्हरिया से खिरोद गोराई को दबोचा

Ghatshila News : शराब दुकान चोरी कांड में मऊभंडार पुलिस ने गम्हरिया से खिरोद गोराई को दबोचा

Ghatshila News : पुलिस के अनुसार, मऊभंडार स्थित शराब दुकान में चोरी की घटना को लेकर 24 जून साल 2024 को केस दर्ज किया गया था।

by The Photon News Desk
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ghatshila : मऊभंडार ओपी (घाटशिला थाना) क्षेत्र स्थित सरकारी शराब दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ओपी प्रभारी नीरज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस बल ने छापेमारी कर फरार आरोपी खिरोद गोराई उर्फ दादा को सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी खिरोद गोराई (उम्र लगभग 48 वर्ष), स्वर्गीय शिव शंकर गोराई का पुत्र है और वह गम्हरिया थाना क्षेत्र के गंझिया का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार, मऊभंडार स्थित शराब दुकान में चोरी की घटना को लेकर 24 जून साल 2024 को केस दर्ज किया गया था। यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 461/379/34 के तहत दर्ज था। आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।

गुप्त सूचना के आधार पर मऊभंडार ओपी प्रभारी नीरज कुमार गुप्ता और उनकी पुलिस टीम ने गम्हरिया में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Read Also: Ghatshila News : अमाइनगर पुलिया सड़क हादसे का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Related Articles

Leave a Comment