Home » Seraikela News: बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने की कवायद शुरू, DC ने पठन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Seraikela News: बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने की कवायद शुरू, DC ने पठन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों और विद्यालयों तक पहुंचेगा। इसके माध्यम से बच्चों के साथ रोचक पठन गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सरायकेला-खरसावां के बच्चों में नियमित पढ़ने की आदत विकसित करने और पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को समाहरणालय परिसर से पठन जागरूकता रथ रवाना किया गया। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया।

यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों और विद्यालयों तक पहुंचेगा। इसके माध्यम से बच्चों के साथ रोचक पठन गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्हें आयु-उपयुक्त पुस्तकों से जोड़ने, स्वतंत्र रूप से पढ़ने और पढ़ी गई कहानियों पर चर्चा करने के अवसर दिए जाएंगे।

इस पहल का उद्देश्य पठन को केवल पाठ्यपुस्तकों और परीक्षाओं तक सीमित न रखकर बच्चों के सीखने और आनंद का हिस्सा बनाना है। इससे भाषा की समझ, शब्द-भंडार, अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास के विकास में मदद मिलने की उम्मीद है।

मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक अमित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। रूम टु रीड और आदर्श पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।

Read also – Jamshedpur News : ट्यूब मेकर्स क्लब कर्मचारियों का बोनस समझौता संपन्न, 16.5% मिलेगा बोनस

Related Articles

Leave a Comment