Home » Seraikela Education : एनआईटी जमशेदपुर का 16वां दीक्षांत समारोह 29 नवंबर को, तैयारियों को लेकर कल होगी अहम बैठक; 18 कमेटियां बनाई गयी

Seraikela Education : एनआईटी जमशेदपुर का 16वां दीक्षांत समारोह 29 नवंबर को, तैयारियों को लेकर कल होगी अहम बैठक; 18 कमेटियां बनाई गयी

दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को एनआईटी में निदेशक की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी।

by Mujtaba Haider Rizvi
NIT jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Seraikela : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर का 16वां दीक्षांत समारोह आगामी 29 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस राष्ट्रीय महत्व के संस्थान में दीक्षांत समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद विभिन्न प्रशासनिक समितियों का गठन कर दिया गया है। अधिष्ठाता शैक्षिक कार्यालय की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। समारोह की रूपरेखा तैयार करने और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए कुल 18 कमेटियों का गठन किया गया है, जिसमें संस्थान के निदेशक से लेकर रजिस्ट्रार और वरिष्ठ प्रोफेसर्स को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

विभिन्न समितियों और पदाधिकारियों को सौंपी गई कमान

समारोह के सुचारू संचालन के लिए बनाई गई स्टैंडिंग कमेटी की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक सह सीनेट के चेयरमैन प्रो गौतम सूत्रधार कर रहे हैं। इस कमेटी में डीन अकादमिक प्रो एमके सिन्हा, डीन फैकल्टी वेलफेयर प्रो डीके यादव, डीन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट प्रो एसबी प्रसाद, डीन रिसर्च एंड कंसल्टेंसी प्रो सतीश कुमार, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. अशोक कुमार, डीन डॉ रश्मि सिन्हा और प्रभारी रजिस्ट्रार प्रो एसके सारंगी सहित कई वरिष्ठ प्रोफेसर और एसोसिएट डीन शामिल हैं।

इसके अलावा, पंडाल और बैठने की व्यवस्था की जिम्मेदारी डीन प्रो. संजय की अध्यक्षता वाली समिति को दी गई है। डिग्री सर्टिफिकेट, पुरस्कार और मानद उपाधि समिति की कमान प्रो एमके सिन्हा को सौंपी गई है, जबकि मेडल और ममेंतो समिति के चेयरमैन प्रो एसके सारंगी हैं। वीआईपी और मेहमानों के स्वागत के लिए प्रो. प्रभा चंद की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है और प्रकाशन व सौवेन्यर समिति की जिम्मेदारी डॉ. कमल पाल संभालेंगे। साथ ही, दीक्षांत परिधान के लिए प्रो. प्राण कुमार कुंडू, वेबकास्ट के लिए प्रो. डीए खान, परिवहन के लिए प्रो. अशोक कुमार, जलपान के लिए डॉ. प्रह्लाद प्रसाद, सुरक्षा के लिए प्रो शशि भूषण प्रसाद, प्रेस एवं मीडिया के लिए डॉ. रश्मि सिन्हा, चिकित्सा सेवाओं के लिए डॉ. एमए हसन, पंजीकरण व स्वागत के लिए डॉ कुमारी नम्रता और अकादमिक जुलूस व रिहर्सल की जिम्मेदारी प्रो आरएन महंती को सौंपी गई है। संस्थान प्रशासन ने सभी समितियों से अपने कार्य तुरंत शुरू करने को कहा है।

29 को होगी बैठक

दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को एनआईटी में निदेशक की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के नाम पर मुहर लगेगी। मिली जानकारी के अनुसार, संस्थान की योजना किसी केंद्रीय मंत्री—विशेषकर शिक्षा मंत्री या किसी अन्य कैबिनेट स्तर के मंत्री—को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित करने की है। इसके अलावा, बैठक में छात्रों के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि, डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की कुल संख्या तथा गोल्ड मेडल पाने वाले मेधावी छात्रों की सूची से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी साझा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment