
Jamshedpur : मानगो स्थित एपीजे कलाम हाई स्कूल परिसर में शिक्षाविद एपीआर नायर की जयंती के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय बालिका कैरम प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 आयु वर्ग में तमरीन परवीन ने खिताब अपने नाम किया, जबकि ओपन वर्ग में फरहत परवीन विजेता बनीं।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. अफरोज शकील ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर मो. ताहिर हुसैन, मो. शाहिद, रिजवान सहित अन्य लोग मौजूद थे।
समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. अफरोज शकील ने शिक्षाविद एपीआर नायर के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में नायर का योगदान उल्लेखनीय और अतुलनीय है। उनके विचार में एपीआर नायर आधुनिक युग के सर सैयद अहमद खां हैं।
इस आयोजन का उद्देश्य बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देना और शिक्षाविद एपीआर नायर के योगदान को याद करना रहा।

