Home » Chaibasa News : सुरीन एफसी पाताहातु ने शानदार 4-0 गोल से एकतरफा जीत हासिल कर खिताब पर जमाया कब्जा

Chaibasa News : सुरीन एफसी पाताहातु ने शानदार 4-0 गोल से एकतरफा जीत हासिल कर खिताब पर जमाया कब्जा

तोडांगसाई में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, मुख्य अतिथि भाजपा नेता डॉ. विजय सिंह गागराई ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa News : सुरीन एफसी पाताहातु ने शानदार 4-0 गोल से एकतरफा जीत हासिल कर खिताब पर जमाया कब्जा

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड के कुलीतोडांग पंचायत अंतर्गत तोडांगसाई गांव में के.एस.एस. स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हो गया। फाइनल मुकाबला सुरीन एफसी पाताहातु और झरना एंड झरना लुपुंगगुटू के बीच खेला गया, जिसमें सुरीन एफसी पाताहातु ने शानदार खेल दिखाते हुए 4-0 से एकतरफा जीत हासिल कर खिताब पर कब्जा कर लिया।

फाइनल मैच में सुरीन एफसी पाताहातु की टीम शुरू से ही हावी रही। मध्यांतर से पहले ही टीम ने दो गोल दागकर 2-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में भी टीम का दबदबा कायम रहा और दो और गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया। पूरे मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसका गांव के सैकड़ों दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता डॉ. विजय सिंह गागराई उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में इस तरह के खेल आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है। फुटबॉल जैसे खेल युवाओं में अनुशासन, एकता और नेतृत्व की भावना पैदा करते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को लगातार अभ्यास करने और खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Football tournament final and closing ceremony at Todangsai, Chakradharpur

चक्रधरपुर के तोडांगसाई में आयोजित फुटबाल फाइनल के दौरान खिलाड़ियों के साथ मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुखिया माजी राम जोंको, सम्मानित अतिथि के रूप में उप मुखिया कुतलु ओमोंग, पासिंह पूर्ति, कृपासिंधु पूर्ति, प्रेमलाल पूर्ति, अंतु लाल पूर्ति, सुरेश जोंको, दामु पूर्ति, डोरसोना पूर्ति, सुशील पूर्ति समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष मौजूद थे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में के.एस.एस. स्पोर्टिंग क्लब के सदस्यों और ग्रामीणों का अहम योगदान रहा।

Read Also Chaibasa News : कोल्हान विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों की समीक्षा, कॉलेजों से जुड़े मुद्दों पर भी हुई चर्चा

Related Articles

Leave a Comment