Home » Seraikela Crime : RIT पुलिस ने अमित सरदार हत्याकांड का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Seraikela Crime : RIT पुलिस ने अमित सरदार हत्याकांड का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Seraikela Crime : गिरफ्तार आरोपियों में दिकू किस्कू उर्फ बाबू किस्कू, सोमा मुंडा उर्फ बुका मुंडा, स्वरूप सोरेन उर्फ कतुरु और मिलन सिंह शामिल हैं।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र में कृष्णापुर निवासी अमित सरदार की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने बताया कि 25 जुलाई को अमित की हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को रेलवे लाइन पर फेंक दिया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों में दिकू किस्कू उर्फ बाबू किस्कू, सोमा मुंडा उर्फ बुका मुंडा, स्वरूप सोरेन उर्फ कतुरु और मिलन सिंह शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो लोहे के हथौड़े, चार मोबाइल, एक मोटरसाइकिल और मृतक की शर्ट में लपेटा गया पत्थर बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Read Also: 

Related Articles

Leave a Comment