
जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय का 7वां दीक्षांत समारोह 29 सितंबर को आयोजित होगा। इसके सफल आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें समारोह की व्यवस्थाओं और शैक्षणिक व आधारभूत ढांचे से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के पहले चरण में कुलपति ने दीक्षांत समारोह के लिए गठित विभिन्न समितियों के संयोजकों एवं सह-संयोजकों के साथ प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। उन्होंने सभी समितियों को निर्देश दिया कि वे आपसी तालमेल स्थापित कर समय-सीमा के भीतर अपनी जिम्मेदारियों को अंतिम रूप दें, ताकि मुख्य आयोजन में किसी प्रकार का व्यवधान न आए। इसके बाद विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों और विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्षों के साथ विस्तृत बैठक हुई। इसमें उपाधि प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के पंजीकरण की स्थिति का जायजा लिया गया।
कुलपति ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी पात्र विद्यार्थियों का पंजीकरण तय समय पर पूरा कराया जाए, ताकि कोई भी योग्य छात्र डिग्री प्राप्त करने से वंचित न रहे।
26 को मिलेगा गोल्ड मेडल
इसमें समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कुल 26 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें स्नातकोत्तर स्तर पर 24 स्वर्ण पदक, बीएड में 01 स्वर्ण पदक तथा एमबीए में 01 स्वर्ण पदक शामिल हैं।
स्नातकोत्तर (पीजी) सत्र 2023-25
1. जूरा बारी – पीजी विभाग, कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा
2. लक्ष्मीमुनि मुर्मू – बहरागोड़ा कॉलेज, बहरागोड़ा
3. ज्योत्सना रानी जेना – पीजी विभाग, कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा
4. कृति दीपा मोहंता – पीजी विभाग, कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा
5. अमिला सिंकू – पीजी विभाग, कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा
6. बिमल बारजो – पीजी विभाग, कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा
7. कुमारी प्रियंका महतो – करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर
8. शुभदीप हलदार – जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज, जमशेदपुर
9. संजय सोलोमन – जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर
10. वर्षा साठुआ – महिला महाविद्यालय, सरायकेला-खरसावां
11. माड़े कोड़ाह – पीजी विभाग, कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा
12. गुरुमणी सरदार – पीजी विभाग, कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा
13. बालकिशोर महतो – पीजी विभाग, कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा
14. सरोज कुमार आदित्य – पीजी विभाग, कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा
15. सस्मिता गिरी – पीजी विभाग, कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा
16. शिवा पूर्ति – पीजी विभाग, कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा
17. लाल मुर्मू – पीजी विभाग, कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा
18. सागर कुमार – जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर
19. आरती कुमारी – करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर
20. रूपा सिंह मुंडा – पीजी विभाग, कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा
21. गौरांग मुर्मू – पीजी विभाग, कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा
22. आमना फातिमा – पीजी विभाग, कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा
23. मो. मिन्हाज आलम – करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर
24. वजीहा खुरशीद – जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर
एमबीए सत्र 2022-24
नीलम परवीन – जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज, जमशेदपुर
बीएड सत्र 2023-25
इशरत परवीन – करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर
कॉलेजों से कुलपति के सामने कॉलेजों की समस्याओं को रखा:
समीक्षा बैठक के दौरान महाविद्यालयों की बुनियादी और प्रशासनिक समस्याओं पर भी विस्तार से विमर्श किया गया। प्राचार्यों ने कॉलेज भवनों की मरम्मत, प्रायोगिक परीक्षाओं के बाह्य परीक्षकों के लंबित बिलों के भुगतान, इंटरनेट कनेक्टिविटी तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
कुलपति प्रो. गुप्ता ने इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर लंबित भुगतानों का शीघ्र निपटारा करने तथा अन्य समस्याओं के त्वरित समाधान के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान कहा कि महाविद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए बुनियादी सुविधाओं का सुचारु होना आवश्यक है। बैठक में विश्वविद्यालय प्रशासन ने लंबित प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने और महाविद्यालयों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर जोर दिया।

