Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर में म्यूचुअल फंड निवेश के नाम पर तीन महिलाओं से 9 लाख की ठगी का आरोप

Jamshedpur News : जमशेदपुर में म्यूचुअल फंड निवेश के नाम पर तीन महिलाओं से 9 लाख की ठगी का आरोप

पीड़ितों का दावा है कि करीब 50 लोगों की रकम इस तरह फंसी हुई है। कई लोगों ने सिदगोड़ा थाना में लिखित आवेदन भी दिया है।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के आकाशदीप प्लाजा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास एक ही परिवार की तीन महिलाओं से म्यूचुअल फंड में निवेश के नाम पर करीब 9 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने संतोष कुमार नामक व्यक्ति पर बेहतर रिटर्न और पांच साल में रकम दोगुनी करने का भरोसा देकर पैसे लेने का आरोप लगाया है।

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि परिवार की तीन महिलाओं ने मिलकर करीब 9 लाख रुपये निवेश किए थे। इनमें एक महिला ने 8 लाख रुपये, पूजा देवी ने 50 हजार रुपये और सोनी देवी ने भी 50 हजार रुपये लगाए थे। महिला ने बताया कि वह करीब 10 वर्षों से संतोष कुमार के संपर्क में थी। इससे पहले भी उसके माध्यम से निवेश किया गया था, जिसमें करीब 5 लाख रुपये वापस मिले थे। इसी पुराने भरोसे के आधार पर परिवार ने दोबारा निवेश किया।

आरोप है कि संतोष कुमार 15 प्रतिशत रिटर्न और पांच साल में रकम दोगुनी करने का भरोसा देता था। लेकिन अब निवेश की रकम के बारे में पूछने पर साफ जवाब नहीं मिल रहा है। इसके बाद परिवार को ठगी की आशंका हुई।

पीड़ितों का दावा है कि करीब 50 लोगों की रकम इस तरह फंसी हुई है। कुछ लोगों ने सिदगोड़ा थाना में लिखित आवेदन भी दिया है। पुलिस ने अन्य संभावित पीड़ितों से भी लिखित शिकायत देने को कहा है, ताकि पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा सके।

Read also – Seraikela News: बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने की कवायद शुरू, DC ने पठन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Related Articles

Leave a Comment