लातेहार : झारखंड के लातेहार जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत मनातू रेलवे स्टेशन के निकट छापेमारी कर पुलिस ने हथियारों के साथ छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपित चतरा जिले के निवासी हैं और नक्सली संगठनों के नाम पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

Latehar Police Operation : गुप्त सूचना पर कार्रवाई
लातेहार एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त जानकारी के बाद डीएसपी विनोद रवानी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। शनिवार तड़के की गई छापेमारी में रूपेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, विनोद गंझु, बादल गंझु, सुनील कुमार यादव और राजगीर गंझु को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।
Naxal Links and Criminal Intent : नक्सली नाम पर हिंसा की योजना
पुलिस पूछताछ में यह सामने आया कि आरोपित एक आपराधिक संगठन बनाकर विभिन्न नक्सली संगठनों के नाम पर हिंसक घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। हाल ही में बरियातू थाना क्षेत्र में हुई एक घटना में भी इनकी संलिप्तता सामने आई है।
Weapons and Cash Seized : बरामद हथियार और नकदी
गिरफ्तार आरोपितों के पास से दो पिस्टल, 28,500 नकद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर लिया है और मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है।
छापेमारी दल की भूमिका : Police Team Contribution
इस सफल कार्रवाई में डीएसपी विनोद रवानी के साथ इंस्पेक्टर परमानंद बिरुआ, थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान, थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार, सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, अनुभव सिन्हा और होसेन डांग सहित कई पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

