Home » Jharkhand Crime News : लातेहार में उपेंद्र उरांव हत्याकांड का खुलासा : जमीन विवाद में गोली मारने वाला अमृत उरांव हथियार सहित गिरफ्तार

Jharkhand Crime News : लातेहार में उपेंद्र उरांव हत्याकांड का खुलासा : जमीन विवाद में गोली मारने वाला अमृत उरांव हथियार सहित गिरफ्तार

अपराधियों के पास से पुलिस ने एक रिवॉल्वर और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दोनों आरोपी राहुल सिंह गिरोह से जुड़े हुए हैं।

by Rakesh Pandey
latehar-police-revealed-upendra-oraon-murder-case-two-criminals-arrested-jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: जिले में चर्चित उपेंद्र उरांव हत्याकांड का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। जमीन विवाद में की गई इस हत्या के मुख्य आरोपी अमृत उरांव को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कुख्यात राहुल सिंह गिरोह से जुड़ा हुआ है और एक अन्य साथी के साथ किसी बड़ी हिंसक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था।

हत्या की वजह बना जमीन विवाद

पूछताछ में अमृत उरांव ने स्वीकार किया कि उपेंद्र उरांव के साथ उसके पारिवारिक जमीन विवाद चल रहा था। उपेंद्र आर्थिक रूप से मजबूत था और उसकी मौजूदगी में जमीन पर कब्जा करना मुश्किल था। इसी कारण 3 मई को एक बारात के दौरान, अमृत ने मौके का फायदा उठाते हुए उपेंद्र के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात से पहले ही गिरफ्तार, बड़ी हिंसा टली

लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि अमृत उरांव और उसका साथी माशूक अंसारी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए मोटरसाइकिल से चंदवा की ओर जा रहे हैं। थाना प्रभारी रणधीर कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम ने घेराबंदी कर दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

हथियार और गोलियां बरामद

पुलिस ने पकड़े गए अपराधियों के पास से एक रिवॉल्वर और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दोनों आरोपी राहुल सिंह गिरोह से जुड़े हुए हैं, जो लातेहार व आसपास के क्षेत्रों में अपराध की कई घटनाओं में शामिल रहा है।

पुलिस को मिले अहम सुराग

थाना प्रभारी रणधीर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधियों से पूछताछ में अपराध जगत से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं, जिनके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read Also- Jharkhand Praise Operation Sindoor : झारखंड में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज, CM हेमंत और राज्यपाल समेत सभी दलों ने की सराहना

Related Articles