Home » Goa : आयरिश पर्यटक से रेप और हत्या के मामले में 8 साल बाद मिला न्याय, हत्यारे को उम्रकैद

Goa : आयरिश पर्यटक से रेप और हत्या के मामले में 8 साल बाद मिला न्याय, हत्यारे को उम्रकैद

डैनियल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि कत्ल करने से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। उसकी मौत गले में दबाव पड़ने और ब्रेन हैमरेज के चलते हुई थी।

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

गोवा: आठ साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार आयरिश पर्यटक डेनियल मैकलॉक्लिन को न्याय मिल ही गया। गोवा की एक अदालत ने डेनियल के साथ बलात्कार और हत्या के दोषी शख्स को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

यह फैसला मडगांव प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय ने सुनाया है। मामला 2017 का है। तब कैनाकोना में आयरिश पर्यटक डेनियल मैकलॉक्लिन की हत्या की गई थी। इस केस में विकट भगत नामक शख्स को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। उसे पीड़िता के साथ बलात्कार के लिए भी कठोर आजीवन कारावास की सजा मिली है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

कौन थी डेनियल मैकलॉक्लिन?

25 साल की डेनियल मैकलॉक्लिन मूल रूप से आयरलैंड की रहने वाली थी। हालांकि उसके पास ब्रिटेन और आयरलैंड दोनों देशों की नागरिकता थी। वह अपनी एक दोस्त के साथ ब्रिटिश पासपोर्ट पर साल 2017 के फरवरी महीने में गोवा घूमने के लिए आई थी।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

13 मार्च की शाम को वह पालोलिम बीच के पास एक गांव में होली की पार्टी सेलिब्रेट करने गई थी। इत्तेफाक से उसे देर हो गई और वह गांव से अपने होटल के लिए अकेली ही लौट रही थी। लेकिन इससे पहले कि वह होटल के कमरे में वापस लौट पाती, उसका रेप कर हत्या कर दी गई।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

कैसे हुई हत्या?

अगले दिन सुबह यानी 14 मार्च 2017 को डेनियल मैकलॉक्लिन की लाश कानाकोना के देवबाग बीच के पास एक खाली जगह पर पड़ी मिली थी। लाश पर एक भी कपड़ा नहीं था। उसका सिर और चेहरा दोनों बुरी तरह से कुचला हुआ था।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

डैनियल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया था कि उसका कत्ल करने से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। पोस्टमार्टम से साफ हुआ कि उसकी मौत गले में दबाव पड़ने और ब्रेन हैमरेज के चलते हुई थी।

कौन था हत्यारा?

डैनियल की मौत की जांच कर रही पुलिस टीम को छानबीन में पता चला कि भारत आने के बाद उसकी विकट भगत नाम के एक लड़के से दोस्ती हो गई थी। वह कई जगहों पर डैनियल के साथ घूमता हुआ देखा गया था। हालांकि पुलिस की मानें तो विकट भगत गोवा का एक पुराना हिस्ट्रीशीटर है, लेकिन शायद डैनियल को उसकी सच्चाई का पता नहीं था और यही उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल साबित हुई। विकट भगत ने ये बात कबूल की थी कि उसने सुनसान इलाके में मौका देखकर पहले डैनियल के साथ रेप किया और फिर पकड़ जाने के डर से उसकी हत्या कर दी।

आठ साल बाद मिला न्याय

इस मामले में आठ साल तक कानूनी लड़ाई चली। आखिरकार अदालत ने विकट भगत को दोषी करार देते हुए उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है। डेनियल के परिवार और आयरलैंड के लोगों ने इस फैसले पर संतोष जताया है।

डेनियल के परिवार का बयान

डेनियल के परिवार ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि उनकी बेटी को न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि वे अदालत के फैसले से संतुष्ट हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे चाहते हैं कि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

Read Also- Breaking: दिल्ली के नए CM के शपथ ग्रहण की आ गई तारीख और टाइमिंग हुई तय, जानिए कब होगा समारोह

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles