Home » Lohardaga Police Action : लोहरदगा में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Lohardaga Police Action : लोहरदगा में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

काले व लाल रंग की अपाची मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त कर लिया। उसके बाद ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में गिरफ्तार दोनों तस्करों से बरामद सभी सामग्रियों की विधिवत जब्ती सूची बनाकर कार्रवाई पूरी की गई।

by Reeta Rai Sagar
Lohardaga Police Action
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा : शहरी क्षेत्र में मादक द्रव्यों की तस्करी के खिलाफ लोहरदगा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी को मिली गुप्त सूचना पर गठित टीम ने लोहरदगा शहरी क्षेत्र में छापेमारी कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त दो आरोपितों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल के सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

सदर थाना पुलिस की टीम ने शहरी क्षेत्र के दुपट्टा चौक के पास घेराबंदी कर की कार्रवाई में ब्राउन शुगर तस्करी करने वाले अपाची मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्तियों को पकड़ा। जिसके बाद पूछताछ में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़ हुआ। एसपी सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी किस्को के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वेदांत शंकर की अगुवाई में छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने

तलाशी में मिला ब्राउन शुगर अन्य सामान

छापेमारी के दौरान सदर थाना के पुलिसकर्मियों पकड़े गए लोगों की तलाशी ली। उसमें बाइक चालक संदीप कुमार की जैकेट से पारदर्शी प्लास्टिक में रखा करीब 15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। तलाशी में लातेहार जिले के करकट निवासी तस्कर संदीप कुमार (24 वर्ष) के पास से 530 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और कार्गो पैंट से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया गया। मोटरसाइकिल पर बीच में बैठे लोहरदगा शहरी क्षेत्र के अंजुमन मुहल्ला निवासी मो. अरशद अंसारी उर्फ कुंदन (47 वर्ष) के पास से की-पैड मोबाइल मिला।

दोनों आरोपियों द्वारा उपयोग में लाई जा रही काले व लाल रंग की अपाची मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त कर लिया। उसके बाद ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में गिरफ्तार दोनों तस्करों से बरामद सभी सामग्रियों की विधिवत जब्ती सूची बनाकर कार्रवाई पूरी की गई। इसकी जानकारी एसपी सादिक अनवर रिजवी ने दी। उन्होंने बताया कि जब्त ब्राउन शुगर की अनुमानित बाजार कीमत करीब 52 हजार रुपये आंकी गई है।

तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने बताया कि मादक पदार्थ की तस्करी के स्रोत और इसकी तस्करी में सक्रिय नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले संलिप्त अन्य लोगों की पहचान कर लगातार छापेमारी की जा रही है। शहर में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने साफ किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

आम लोगों से एसपी की अपील

आम लोगों से भी अपील की गई है कि यदि कहीं मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को नशे से मुक्त बनाया जा सके।

सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज

लोहरदगा में ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में गिरफ्तार दोनों तस्करों के खिलाफ 16 दिसंबर को लोहरदगा के सदर थाना प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके साथ पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

टीम में ये थे शामिल

इस कार्रवाई में एसडीपीओ वेदांत शंकर के अलावा पुलिस निरीक्षक सह सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर, एसआई वारिश हुसैन (तकनीकी शाखा), एसआई पप्पू कुमार, एसआई रमेश कुमार सिंह, एसआई संजय कुमार, एएसआई चंद्रदीप मेहता, एएसआई अमरनाथ पांडेय, आरक्षी विजय राणा एवं महिला आरक्षी मांती कुजूर शामिल थीं।

Also Read: Railway News : हाथियों की आवाजाही से टाटानगर रेलखंड प्रभावित, कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द

Related Articles