Home » आसान नहीं Loksabha Election लड़ने के लिए टिकट हासिल करना, जानिए पीएम मोदी का क्या है प्लान

आसान नहीं Loksabha Election लड़ने के लिए टिकट हासिल करना, जानिए पीएम मोदी का क्या है प्लान

by The Photon News Desk
Loksabha Election
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : Loksabha Election 2024: आगामी Loksabha Election को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से लेकर इंडिया (I.N.D.I.A) गठबंधन सहित अन्य दलों की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी काफी ज्यादा सतर्क दिख रहे हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव को लेकर उनकी टीम विशेष काम कर रही है। पार्टी की ओर से योजनाबद्ध तरीके से कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

जनता की सेवा का रिकार्ड होगा मुख्य आधार

भारतीय जनता पार्टी के टिकट से Loksabha Election लड़ने की तैयारी कर रहे लोगों को यह जान लेना जरूरी है कि लोकसभा चुनाव में उन्हीं प्रत्याशियों को टिकट मिल सकेगा जो बीते पांच सालों तक जनता की सेवा की हो। इसका आकलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद करेंगे। जी हां। इसमें आम जनता की राय मायने रखेगी। दरअसल, भाजपा की ओर से नमो एप पर ‘जनमत सर्वे’ शुरू किया गया है। इसके माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी खुद जनता का मूड टटोलेंगे। इससे स्पष्ट संकेत हैं कि आमजन के मन में खरे उतरने वाले ही इस बार लोकसभा का टिकट पाएंगे।

Loksabha Election

Loksabha Election : पार्टी तैयार कर रही सांसदों का रिपोर्ट कार्ड

सर्वे के आधार पर भाजपा पार्टी सांसदों का रिपोर्ट कार्ड भी बना रही है। भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नमो (नरेंद्र मोदी) एप पर शुरू हुए सर्वे को एक्स पर पोस्ट भी किया है। साथ ही लोगों से आग्रह भी किया है कि वे सरकारी योजनाओं और अपने क्षेत्र में हो रहे विकास आदि पर अपने विचार रखें।

Loksabha Election : सर्वे में कोई भी व्यक्ति ले सकता है भाग

इस सर्वे में कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। ऑनलाइन इस सर्वे में संबंधित व्यक्ति को अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर और संसदीय क्षेत्र का ब्योरा देना है। इस सर्वे में कुल 14 सवाल पूछे गए हैं, जिसका जवाब देना है। सर्वे पूरा होने के बाद पार्टी उसका आंकलन करेगी और उसके आधार पर आगे का निर्णय लेगी। सांसद के प्रदर्शन और उपलब्धता पर क्षेत्र के नागरिकों का फीडबैक लेने के साथ ही ये बिंदु भी शामिल किए गए हैं कि क्या आप अपने सांसद द्वारा की गई पहलों से वाकिफ हैं? क्या आप अपने सांसद के काम से संतुष्ट हैं और क्या आपके सांसद क्षेत्र में लोकप्रियता हैं?

READ ALSO : Donald Trump को कोर्ट से बड़ा झटका, नहीं लड़ पाएंगे राष्ट्रपति का चुनाव

Related Articles