Home » UP News: लखनऊ की पहली एचएमपीवी संक्रमित महिला की मौत, कई और बीमारियों से भी ग्रसित थी महिला

UP News: लखनऊ की पहली एचएमपीवी संक्रमित महिला की मौत, कई और बीमारियों से भी ग्रसित थी महिला

स्थानीय डॉक्टरों के इलाज से कोई फायदा नहीं होते देख उसे जनवरी में कानपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दिखाया गया। डॉक्टरों ने महिला में निमोनिया व एचएमपीवी की आशंका जाहिर की थी।

by Anurag Ranjan
एचएमपीवी संक्रमित महिला
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क : लखनऊ की पहली एचएमपीवी संक्रमित महिला की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वह टीबी, किडनी, ब्लड प्रेशर, दिल समेत दूसरी बीमारियों से भी ग्रसित थी। गौरतलब है कि मोती नगर के नेहरू नगर हनुमान मंदिर के पास रहने वाली बुजुर्ग महिला को 22 नवंबर से खांसी और बुखार की समस्या शुरू हुई थी। महिला का इलाज बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कर किया जा रहा था।

एचएमपीवी की हुई थी पुष्टि

स्थानीय डॉक्टरों के इलाज से कोई फायदा नहीं होते देख उसे जनवरी में कानपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दिखाया गया। डॉक्टरों ने महिला में निमोनिया व एचएमपीवी की आशंका जाहिर की थी। सात जनवरी को उसका नमूना लेकर निजी पैथोलॉजी एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में जांच कराई गई। इसमें एचएमपीवी की पुष्टि हुई थी। इसके बाद महिला को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों ने बुजुर्ग महिला का दोबारा नमूना लिया और जांच के लिए दोनों नमूने केजीएमयू की माइक्रोबायोलॉजी लैब भेजे गए। यहां निजी अस्पताल का नमूना पॉजिटिव और बलरामपुर अस्पताल का नमूना निगेटिव आया। इसके बाद महिला की स्थिति गंभीर होने पर आईसीयू में रखा गया था। जहां उसकी मौत हो गई।

कई और बीमारियों से ग्रसित थी महिला

महिला बुजुर्ग की एचएमपीवी रिपोर्ट नेगेटिव थी। उसे टीबी, किडनी, ब्लड प्रेशर, दिल समेत दूसरी कई बीमारियां थीं। सोमवार को उनकी हालत गंभीर हो गई थी। इस पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई।

डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी, चिकित्सा अधीक्षक बलरामपुर अस्पताल

Read Also: J-K Mysterious Disease : राजौरी में रहस्यमय बीमारी से 14 लोगों की मौत, स्वास्थ्य टीमों ने शुरू की जांच

Related Articles