Home » Godda News : महागामा में दिनदहाड़े बैंक लूट का प्रयास, सुरक्षा गार्ड को बदमाशों ने मारी गोली

Godda News : महागामा में दिनदहाड़े बैंक लूट का प्रयास, सुरक्षा गार्ड को बदमाशों ने मारी गोली

करीब पांच अपराधी पहले से बैंक के आसपास घात लगाए हुए थे। जैसे ही उन्होंने अंदर घुसकर लूट की कोशिश की, सुरक्षा गार्ड 50 वर्षीय विनोद सिंह ने उनका विरोध किया। इसी दौरान बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी।

by Mujtaba Haider Rizvi
godda bank loot
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Godda: झारखंड के महागामा अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े बैंक लूट की कोशिश से सनसनी फैल गई। केचुआ चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में हथियारबंद बदमाशों ने कैश काउंटर लूटने की । हालांकि बैंक में तैनात सुरक्षा गार्ड की सतर्कता से उनकी साजिश नाकाम हो गई।

जानकारी के अनुसार करीब पांच अपराधी पहले से बैंक के आसपास घात लगाए हुए थे। जैसे ही उन्होंने अंदर घुसकर लूट की कोशिश की, सुरक्षा गार्ड 50 वर्षीय विनोद सिंह ने उनका विरोध किया। इसी दौरान बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। दो गोलियां उनके कंधे को छूते हुए निकल गईं, जिससे वे घायल हो गए। गोली चलने से बैंक परिसर में अफरातफरी मच गई।

स्थिति को भांपते हुए शाखा प्रबंधक ने तत्काल इमरजेंसी अलार्म बजा दिया। अलार्म की आवाज सुनकर बदमाश घबरा गए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे बाजार क्षेत्र में दहशत फैल गई।

घायल गार्ड को तुरंत महागामा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और निगरानी में रखी गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बैंक के अंदर चार अपराधियों की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। सूचना मिलते ही महागामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और फरार अपराधियों की तलाश में जुटी है।

Read also Jamshedpur News : भारतीय टीम के कोच जेपी सिंह की मौजूदगी में चुनी गई बास्केटबॉल टीम

Related Articles

Leave a Comment