Home » PF विड्रॉल प्रक्रिया में बड़ा बदलाव: कैंसिल चेक और पासबुक की जरूरत खत्म, एम्प्लॉयर अप्रूवल की अनिवार्यता भी हटी

PF विड्रॉल प्रक्रिया में बड़ा बदलाव: कैंसिल चेक और पासबुक की जरूरत खत्म, एम्प्लॉयर अप्रूवल की अनिवार्यता भी हटी

by Neha Verma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने PF क्लेम सेटलमेंट प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब कर्मचारियों को पैसे निकालते समय नाम वेरिफाई कराने के लिए कैंसिल चेक या बैंक पासबुक की इमेज अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही, PF अकाउंट खोलते समय UAN में बैंक सीडिंग के लिए एम्प्लॉयर अप्रूवल की अनिवार्यता भी हटा दी गई है। EPFO मेंबर्स अब आधार ओटीपी के जरिए बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड वेरिफाई कर सकेंगे।

श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर इस नए बदलाव की जानकारी दी। यह कदम PF निकासी प्रक्रिया को तेज और आसान बनाने के लिए उठाया गया है।

बैंक सीडिंग प्रक्रिया में बदलाव

पुरानी प्रक्रिया:

  • वित्त वर्ष 2024-25 में 1.3 करोड़ मेंबर्स ने बैंक सीडिंग के लिए रिक्वेस्ट दी थी।
  • एम्प्लॉयर की मंजूरी में औसतन 13 दिन लगते थे।
  • 14.95 लाख रिक्वेस्ट्स अभी भी एम्प्लॉयर के पास पेंडिंग हैं।

नई प्रक्रिया:

  • मेंबर्स आधार ओटीपी के जरिए सीधे बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड वेरिफाई कर सकेंगे।
  • एम्प्लॉयर अप्रूवल की जरूरत नहीं होगी।

UPI और ATM से PF निकासी की सुविधा

EPFO जल्द ही मेंबर्स को UPI और ATM के जरिए PF निकासी की सुविधा देगा। इसके तहत:

  • कर्मचारियों को एक विशेष EPFO विड्रॉल कार्ड दिया जाएगा, जिससे वे ATM से एक लाख रुपये तक निकाल सकेंगे।
  • PF अकाउंट को UPI से लिंक कर डायरेक्ट ट्रांसफर की सुविधा भी मिलेगी।
  • UPI से PF बैलेंस चेक करने की सुविधा भी मिलेगी।

तीन दिन में क्लेम सेटलमेंट, 95% प्रोसेस ऑटोमेटेड

EPFO ने निकासी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए 120 से ज्यादा डेटाबेस को इंटीग्रेट किया है।

  • अब PF क्लेम सेटलमेंट का समय घटकर सिर्फ तीन दिन रह गया है।
  • 95% दावे ऑटोमेटेड हो चुके हैं।
  • मई 2024 से चल रहे ट्रायल के दौरान 1.7 करोड़ कर्मचारियों को लाभ मिला।
  • अब यह सुविधा सभी मेंबर्स के लिए लागू कर दी गई है।

नए बदलावों से कर्मचारियों को क्या फायदा?

  • PF निकालने की प्रक्रिया तेज और सरल होगी।
  • बैंक सीडिंग और नाम वेरिफिकेशन में दस्तावेज अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी।
  • ATM और UPI से तत्काल निकासी की सुविधा मिलेगी।
  • वर्कफोर्स को ज्यादा फाइनेंशियल फ्लेक्सिबिलिटी मिलेगी।

EPFO के इन बदलावों से लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा और निकासी प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक आसान और पारदर्शी बन जाएगी।

Related Articles