Home » डुमरी में जंगल में मिला युवक का अधजला शव

डुमरी में जंगल में मिला युवक का अधजला शव

by Rakesh Pandey
Man Body Found in Forest
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

डुमरी (गिरिडीह)/Man Body Found in Forest: डुमरी प्रखंड की खुदीसार पंचायत अंतर्गत खैरागढ़ा जंगल में आज सुबह एक युवक का अधजला शव मिला। मृत युवक का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था। राहगीरों ने इसकी सूचना स्थानीय गांव वालों को दी, जिसके बाद शव को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।

सूचना मिलने पर डुमरी थाना की पुलिस भी मामले की जांच को घटनास्थल पर पहुंची। युवक ने नीले रंग का चेक शर्ट व नेवी ब्लू रंग की गंजी पहनी थी। कमर के निचले हिस्से में कोई कपड़ा नहीं था। शरीर का आधा अंग भी जला हुआ है।

बताया जाता है कि शनिवार की सुबह जंगल की ओर कुछ लोग शौच के लिए गए थे। इस दौरान लोगों ने शव को देख पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। अधजला शव मिलने की सूचना आसपास के गांवों में भी जंगल की आग की तरफ फैली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है।

घटनास्थल पर पहुंचे डुमरी इंस्पेक्टर मनोज कुमार व डुमरी थाना प्रभारी प्रिनन ने बताया कि फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेजा गया है। वहीं इंस्पेक्टर ने कहा कि घटना को लेकर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

 

Read also:- 

Related Articles