Home » Palamu Electric Shock Death : पलामू में 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा

Palamu Electric Shock Death : पलामू में 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा

Jharkhand Hindi News : चैनपुर के चढ़नवा गांव के पास सड़क पर गिरा था बिजली का तार, बिजली विभाग की लापरवाही से गई जान

by Mujtaba Haider Rizvi
Palamu Electric Shock Death
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu : बिजली विभाग की लापरवाही के कारण चैनपुर थाना क्षेत्र के चढ़नवा गांव स्थित पहाड़ी मंदिर के पास 11 हजार वोल्ट के करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान तालापारा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी (47) के रूप में हुई है।

गौरतलब है कि धर्मेंद्र कुमार शनिवार की शाम अपने परिवार के साथ चार पहिया वाहन से चढ़नवा गांव स्थित पहाड़ी मंदिर घूमने गए थे। मंदिर से लौटने के दौरान रास्ते में उन्हें शौच लगा, जिस पर वह वाहन से उतरकर सड़क किनारे चले गए। इसी दौरान रास्ते पर गिरे 11 हजार वोल्ट के विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार व विकास कुमार अस्पताल पहुंचे और स्वजनों से घटना की जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए।
घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Read Also- Jamshedpur Crime : बिष्टुपुर में युवती से छिनतई की कोशिश, आरोपियों की तलाश में पहुंची पुलिस

Related Articles

Leave a Comment