Jamshedpur : मानगो नगर निगम ,चुनाव को लेकर सियासी माहौल पूरी तरह गर्मा गया है। देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे। उन्होंने मानगो के गुरुद्वारा बस्ती में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संजय सेठ ने बैलेट पेपर से मतदान की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से वोटिंग में एक-एक मतदाता को वोट देने में करीब चार मिनट का समय लग सकता है, जिससे मतदान प्रतिशत पर असर पड़ने की आशंका है। उन्होंने लालू प्रसाद यादव के शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भी बैलेट से मतदान होता था और आंख बंद कर डिब्बा गोल कर दिया जाता था। उनके अनुसार यह पूरी प्रक्रिया एक सोची-समझी साजिश का नतीजा प्रतीत होती है।
मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं का मानना है कि चुनावी मैदान में मौजूद कुछ वोटकटवा उम्मीदवार पार्टी के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगा सकते हैं। इसी आशंका को देखते हुए पार्टी अब लगातार अपने स्टार प्रचारकों को मानगो भेज रही है, ताकि समर्थकों को एकजुट किया जा सके और चुनावी समीकरण अपने पक्ष में मजबूत किए जा सकें।

