Home » The Photon News Exclusive : मानगो नगर निगम चुनाव में उलेमा की इंट्री, दो गुटों में खींचतान : Mango Nagar Nigam Election

The Photon News Exclusive : मानगो नगर निगम चुनाव में उलेमा की इंट्री, दो गुटों में खींचतान : Mango Nagar Nigam Election

Jharkhand Hindi News : जिसके पिता ने बनाया था संगठन, उसी की बेटी के खिलाफ दे दिया फैसला

by Mujtaba Haider Rizvi
Jharkhand Nagar Nikay Election
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो नगर निगम चुनाव (Mango Nagar Nigam Election) में सियासी आपाधापी का दौर जारी है। अब इस चुनाव में उलेमा की इंट्री हो गई है। इससे मानगो नगर निगम चुनाव में सियासी रार बढ़ गई है। इस मीटिंग के बाद एक उम्मीदवार के पक्ष में माहौल बनता नजर आ रहा था मगर, फौरन मौके की नजाकत को देखते हुए कुछ उलेमा ने फिर मीटिंग की और कहा कि जनता आजाद है, सोच समझ कर जिसे चाहे वोट करे। इसके बाद माहौल सामान्य हुआ। मगर, इस तरह, उलेमा को चुनाव के बीच में बुला कर मीटिंग करने को लेकर आम लोगों में भी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि कुछ लोग जनता को बरगला कर चुनाव खराब करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

Read also- The Photon News Special : कांग्रेस पार्टी में बगावत नहीं रोक पा रहे नए जिला अध्यक्ष, फिर एक नेता को निकाला; Mango Nagar Nigam Election

गौरतलब है कि मानगो के एक हॉल में एक के बाद एक दो गुटों के उलेमा की मीटिंग हुई है। एक गुट के उलेमा ने मीटिंग कर दिल्ली वाली मैडम के हक में फैसला सुनाया। फतवा दिया कि इन्हीं का समर्थन करना है। खुद को तीन संगठनों से जुड़ा बताया गया। इसी के दूसरे दिन फिर कुछ उलेमा ने मीटिंग की और कहा कि कल जिन उलेमा ने बैठक कर किसी के समर्थन का एलान किया था वह उचित नहीं है।

Read Also- Mango Nagar Nigam Election : मानगो नगर निगम के मेयर पद के लिए उम्मीदवारों ने खरीदे 6 फॉर्म, वार्ड सदस्य के लिए 92 नामांकन बिके

उलेमा को सियासत में दखल नहीं देना चाहिए। इन उलेमा का कहना है कि मानगो की जनता खुद समझदार है। किसे वोट देना है वह अच्छी तरह समझ रही है। इस मीटिंग में कहा गया कि सोच-समझ कर वोट दें ताकि, ऐसा उम्मीदवार जीते जो मानगो में विकास (Mango Nagar Nigam Election) करा सके। दूसरे दिन की मीटिंग में उलेमा ने कहा कि यह भी देखें कि आपकी समस्या के लिए तब कौन खड़ा था जब नगर निगम के चुनाव का एलान नहीं हुआ था। वही सच्चा उम्मीदवार है।

Mango civic poll controversy : सोशल मीडिया पर वायरल हैं दोनों मीटिंग के वीडियो

दो गुटों के उलेमा की मीटिंग के बाद मानगो का सियासी माहौल गरमा गया है। दोनों मीटिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे हैं। इस पर तरह-तरह के कमेंट भी आ रहे हैं। मानगो के एक युवक शोएब खान ने कमेंट किया है कि हमें ऐसे उम्मीदवार का चुनाव करना है जो जीतने के बाद भी जमशेदपुर में ही रहे। कई ऐसे लोग हैं जो दिल्ली और मुंबई में ज्यादा समय बिता रहे हैं। वहीं, एक अन्य युवक सलीम ने लिखा है कि अब सब समझ गए हैं कि चुनाव में क्या करना है। हमें सोच-संभल कर चलना है। ऐसे उम्मीदवार के हाथों में नहीं खेलना है जो विपक्षी दलों के हाथों में कठपुतली बने हुए हैं। एक अन्य व्यक्ति सोहराब ने लिखा कि कई उम्मीदवार मिल कर एक प्रत्याशी का विरोध कर रहे हैं। सार्वजनिक स्थलों पर दो उम्मीदवारों के समर्थक एक साथ देखे जा रहे हैं। सोशल मीडिया ऐसी तस्वीरों से भरा हुआ है। ऐसे में मानगो की सारी राजनीति साफ हो गई है।

The Photon News Special: मानगो नगर निगम चुनाव में डमी उम्मीदवारी का खेल; Mango Nagar Nigam Election

Mango Political News : सोशल मीडिया पर लाइव आ गए जनाब

एक समाजसेवी व वरिष्ठ नेता तो इस मसले पर सोशल मीडिया पर लाइव आ गए। उन्होंने कहा कि अब तक हमने जमीन का सौदा होते देखा था। अब बुद्धिजीवी भी जमीर का सौदा करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि इधर बीच दो-तीन दिन में जो हो रहा है वह समझ से परे है। झूठ उछाला जा रहा है। ऐसा चुनाव हमने नहीं देखा। आम जनता को इनसे सावधान रहना होगा।

Mango Election candidate Press Conference प्रत्याशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर की निंदा

एक उम्मीदवार ने इसी मुद्दे पर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर दी है। इस महिला उम्मीदवार ने कहा कि उलेमा की पहली बैठक में एक ऐसी संस्था के लोग मौजूद थे जिस संस्था की स्थापना उनके पिता ने की थी। उम्मीदवार ने कहा कि अभी भी इस संस्था में उनके भाई एक बड़े ओहदेदार हैं। उन्होंने कहा कि इस संस्था को ऐसे नाजुक सियासी मुद्दों पर सोच समझ कर कदम उठाना चाहिए था। मगर, संस्था के पदाधिकारियों ने इसके संस्थापक की बेटी के खिलाफ ही फैसला कर दिया।

Read also The Photon News Special : मानगो में दो प्रत्याशियों में कांटे की लड़ाई, वोटकटवा भी बना रहे भौकाल; Mango Nagar Nigam Election

Related Articles

Leave a Comment