Jamshedpur : मानगो नगर निगम के वार्ड नंबर 11 में शुक्रवार को मतगणना के दौरान असाधारण स्थिति देखने को मिली, जहां परिणाम तय करने के लिए दो नहीं बल्कि तीन बार रिकाउंटिंग करानी पड़ी। पहली काउंटिंग में सुशीला शर्मा एक वोट से आगे रहीं। यह रिजल्ट दोपहर में एक बजे के करीब आया था। इसके बाद पराजित उम्मीदवार अंजू गोराई ने रिकाउंटिंग की मांग की।
दूसरी बार हुई रिकाउंटिंग में सुशीला शर्मा की बढ़त 6 वोट की बताई गई, लेकिन इससे भी अंजू गोराई संतुष्ट नहीं हुईं और एक बार फिर रिकाउंटिंग की मांग की गई। अंततः तीसरी बार काउंटिंग पूरी हुई और सुबह करीब 10:30 बजे अंतिम परिणाम घोषित किया गया। इस बार मतगणना कर्मियों को एक-एक अनवैलेड मत गिनने पड़े। काफी माथापच्ची हुई।
तीसरी और अंतिम रिकाउंटिंग में सुशीला शर्मा को 687 वोट प्राप्त हुए, जबकि अंजू गोराई को 684 वोट मिले। इस तरह सुशीला शर्मा तीन वोट के अंतर से विजयी घोषित की गईं और वार्ड नंबर 11 से निर्वाचित पार्षद बनीं।
Read Also: Mango Municipal Election : मानगो नगर निगम में मेयर पद की उम्मीदवार सुधा गुप्ता 17364 वोट से आगे

