Home » आज खेला जाएगा भारत व इंग्लैंड के बीच मैच, आज हारी तो इंग्लिश टीम हो जाएगी सेमीफाइनल से बाहर

आज खेला जाएगा भारत व इंग्लैंड के बीच मैच, आज हारी तो इंग्लिश टीम हो जाएगी सेमीफाइनल से बाहर

by Rakesh Pandey
आज खेला जाएगा भारत व इंग्लैंड के बीच मैच
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लखनऊ: भारत और इंग्लैंड के बीच विश्व कप का 29वां मैच रविवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां भारत की नजर लगातार छठी जीत पर होगी वहीं इंग्लैंड हार के क्रम को तोड़ना चाहेगा। इस विश्वकप में भारत एक मात्र ऐसी टीम है जो अभी तक कोई मैंच नहीं हारी है ।अंक तालिका में पांच मैचों में भारत के 10 अंक हैं। वहीं, इंग्लैंड ने इतने ही मैच खेले हैं और उसके खाते में सिर्फ दो अंक हैं।

आज अगर इंग्लैंड भरत के हांथों हारता है तो वह सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगा। लखनऊ में इस विश्व कप का यह चौथा मैच होगा। अब तक यहां तीन मैच खेले गए हैं। लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम तीन में से दो मैचों में जीती है।

पिच रिपोर्ट:
जानकारों की मानें तो लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के अनुकूल है। इस स्टेडियम में पिछले 10 मैचों में पहली पारी में औसत स्कोर 262 है। लखनऊ के स्टेडियम ने अब तक तीन आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 मैचों की मेजबानी की है। इस मैदान पर उच्चतम स्कोर 311/7 है जबकि सबसे कम स्कोर 177 रहा है।

दिन में दौरान मौसम रहेगा साफ, शाम में ओस बनेगा बड़ा फैक्टर:
लखनऊ में मैच दोपहर 2 बजे होगा। टॉस आधे घंटे पहले यानी 1:30 बजे होगा।। मौसम विभाग की मानें तो दिन में मौसम साफ रहेगा इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, रात में ओस गिरने की वजह से तापमान गिरावट आएगी और यह 18 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। ऐसे में इस मैच में शाम के समय ओस का असर देखने को मिलेगा। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।

विश्वकप में 20 साल से इंग्लैंड से नहीं जीता भारत:
टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ ODI वर्ल्ड कप में 20 सालों से जीत का इंतजार है। टीम को आखिरी बार जीत 2003 में मिली थी। उसके बाद दोनों के बीच दो मुकाबले हुए। 2011 वाला मैच टाई रहा और 2019 में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। वहीं दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 106 वनडे खेले गए हैं। भारत ने 57 और इंग्लैंड ने 44 मैच जीते। 3 मैच बेनतीजा रहे, वहीं दो मैच टाई भी हुए।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन/मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव।

इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, मोईन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल रशीद, मार्क वुड।

READ ALSO : ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया, रचिन रविंद्र का शतक गया बेकार

Related Articles