Home » नूपुर शर्मा, टी राजा समेत हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश रचने वाला मौलवी सूरत से गिरफ्तार

नूपुर शर्मा, टी राजा समेत हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश रचने वाला मौलवी सूरत से गिरफ्तार

by The Photon News Desk
Maulvi arrested from Surat
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सूरत/Maulvi arrested from Surat:  लोकसभा चुनावों की तैयारी के बीच सूरत पुलिस के हाथ एक बहुत बड़ी सफलता मिली है। शनिवार को गुजरात के सूरत से पुलिस ने एक शख्स को अरेस्ट किया है। माना जा रहा है कि ये शख्स हिंदू नेताओं को मारने की साजिश रच रहा था। वहीं, हिंदू नेताओं को मारने के लिए इसने पाकिस्तान से हथियार का ऑर्डर किया था। सूरत क्राइम ब्रांच ने इस शख्स को सूरत में कठौर इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मोहम्मद शोहेल उर्फ मौलवी अबूबकर टीमोल है।

Maulvi arrested from Surat: जांच में हुआ खुलासा

पुलिस की जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान और बांग्लादेश के कई लोगों के साथ लगातार संपर्क में था, वे पिछले कई समय से भाजपा से जुड़े कई हिंदू नेताओं को मारने को लेकर हत्या की साजिश रच रहा था। इसके अलावा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी की उम्र 27 वर्ष है। वह मदरसे में पढ़ाता है।

मौलवी सोहेल अब सूरत क्राइम ब्रांच के हिरासत में है। एक खुफिया जानकारी के बाद पुलिस मौलवी सोहेल तक पहुंची। उसका फोन चेक किया, तो पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने मौलवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और मोबाइल फोन के साथ चैट्स भी खंगाले। इनमें से कुछ ऐसी चैट्स और कॉल डिटेल मिलीं, जो हैरान कर देने वाली थीं।

खुलासा हुआ है कि आरोपी पकड़े जाने से बचने के लिए अपने टारगेट को अलग नाम से बुलाता था। पुलिस के मुताबिक, फोन चैटिंग और पूछताछ से ये जानकारी मिली है कि मौलवी सोहेल देश के बड़े हिंदू नेताओं की हत्या की योजना बना रहा था। निशाने पर टी राजा और नूपुर शर्मा जैसे नेता थे।

गिरिराज सिंह ने साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश रचने वाले सोहेल उर्फ मौलवी की सूरत में गिरफ्तारी को लेकर विपक्षी दलों पर हमला बोला है। इसके साथ ही हिंदू धर्म पर तंज कसने पर गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव और लालू यादव को भी निशाना बनाया। गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में एक बड़ी साजिश रची जा रही है। इसका खुलासा सूरत में पकड़े गए सोहेल नामक शख्स के जरिए हुआ है।

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थकों की हत्या की साजिश रची जा रही है। नूपुर शर्मा, टी राजा जैसे लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने देश के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि वे सचेत हो जाएं, पीएम नरेंद्र मोदी केवल पिछड़ों के बेटा नहीं हैं, बल्कि सनातन धर्म को भी ऊंचाई पर ले जाने का काम कर रहे हैं।

इनके खिलाफ साजिश रचने वालों को पहचानना होगा। इसके साथ ही तेजस्वी यादव के हिंदू धर्म के खतरे में होने के तंज पर भाजपा नेता ने कहा कि तेजस्वी यादव पूरी दुनिया जानती है कि आपने एमवाई समीकरण क्यों बनाया। आज पिछड़ों का हक मारा जा रहा है, लेकिन आपमें उसके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं है।

कमिश्नर का बयान

सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने कहा, ”सूरत सिटी क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि एक शख्स की हरकत देश विरोधी है और इसलिए उस पर नजर रखी जा रही है। उसे सूरत के चौक बाजार इलाके से हिरासत में लिया गया और उसका मोबाइल जब्त कर लिया गया। वह पाकिस्तान और नेपाल के लोगों से चैट कर रहा था। उसकी योजना सबसे पहले हिंदू सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपदेश राणा को निशाना बनाने की थी।’

READ ALSO : अमेरिका में एक नर्स को मिली 780 साल की सजा, जानिए क्या है मामला

Related Articles