Home » डिमना स्थित नए भवन में शिफ्ट होने जा रहा है MGM हॉस्पिटल, जानें किस डेट से होगी सुविधा शुरू…

डिमना स्थित नए भवन में शिफ्ट होने जा रहा है MGM हॉस्पिटल, जानें किस डेट से होगी सुविधा शुरू…

by Rohit Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल साकची से डिमना स्थित नए भवन में 30 जनवरी 2025 तक शिफ्ट कर दिया जाएगा। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी से अस्पताल को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, और 30 जनवरी तक यह पूरी हो जाएगी। गुरुवार को अजय कुमार एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

विशेषज्ञ सेवाएं भी होंगी शुरू

प्रधान सचिव ने बताया कि नए भवन में विशेषज्ञ विभागों जैसे कैंसर, हृदय रोग, और न्यूरोलॉजी की ओपीडी सेवाएं भी 30 जनवरी से शुरू की जाएंगी। इसके लिए निजी डॉक्टरों को अनुबंध पर नियुक्त किया जाएगा। इन सेवाओं से मरीजों को अत्याधुनिक इलाज की सुविधा मिलेगी। पानी और अन्य आवश्यक सुविधाएं 15 जनवरी तक पूरी कर ली जाएंगी, ताकि नए भवन में काम सुचारू रूप से शुरू किया जा सके।

निरीक्षण में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

इस निर्णय की घोषणा के दौरान स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम रांची से जमशेदपुर पहुंची थी। इसमें डीसी समेत अन्य अधिकारी भी शामिल थे। टीम ने नए भवन का निरीक्षण किया और स्थानांतरण प्रक्रिया की तैयारियों का जायजा लिया।

मरीजों को मिलेंगी नई सुविधाएं

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, नए भवन में आधुनिक उपकरण और सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह कदम एमजीएम अस्पताल की सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Related Articles