Home » Modi-Putin : PM मोदी व पुतिन के बीच हुई फोन पर बात, जानिए युद्ध पर पीएम ने क्या कहा

Modi-Putin : PM मोदी व पुतिन के बीच हुई फोन पर बात, जानिए युद्ध पर पीएम ने क्या कहा

by Rakesh Pandey
Modi-Putin phone conversation
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : Modi-Putin phone conversation :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की। वहीं यूक्रेन की अपनी हालिया यात्रा से प्राप्त अनुभवों को साझा किया तथा यूक्रेन के साथ संघर्ष के शीघ्र, स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बातचीत में दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर भी चर्चा की गई। यहां बता दें कि पीएम मोदी ने पिछले हफ्ते ही पोलैंड और यूक्रेन का दौरा किया था।

वहीं प्रधानमंत्री ने रूस-यूक्रेन संघर्ष पर विचारों का आदान-प्रदान किया तथा यूक्रेन की अपनी हालिया यात्रा से प्राप्त अनुभवों को साझा किया। पीएम ने संघर्ष के शीघ्र, स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई।

Modi-Putin phone conversation : पीएम मोदी ने एक्स पर दी जानकारी

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि आज राष्ट्रपति पुतिन से बात की। प्रधानमंत्री ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति के साथ विशेष और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। वहीं उन्होंने आगे कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष और यूक्रेन की हाल की यात्रा से प्राप्त नजरिए पर विचारों का आदान-प्रदान किया। पीएम मोदी ने लिखा कि संघर्ष के शीघ्र, स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करने के लिए भारत दृढ़ प्रतिबद्ध है।

Modi-Putin phone conversation : पीएम मोदी ने किया था यूक्रेन का दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अगस्त को यूक्रेन के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने न केवल राष्ट्रपति जेलेंस्की से द्विपक्षीय बातचीत की थी, बल्कि यूक्रेन की धरती से इस युद्ध को खत्म करने के लिए कूटनीति और बातचीत के उपायों की खुलकर वकालत भी की थी। इतना ही नहीं राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी कहा था कि अगर भारत यूक्रेन शांति वार्ता की मेजबानी करता है तो वो इसके लिए तैयार हैं।

Modi-Putin phone conversation : अमेरिकी राष्ट्रपति से बांग्लादेश पर जताई चिंता

वहीं, इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच भी फोन पर वार्ता हुई थी। इस बातचीत के बाद विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया था कि पीएम मोदी और बाइडेन ने बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताई थी। इसे लेकर व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में सिर्फ रूस-यूक्रेन युद्ध का ही जिक्र किया गया था।

Read Also-पूर्व सीएम चम्पाई की घोषणा-30 को भाजपा में होंगे शामिल

Related Articles