चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला चाईबासा पुलिस ने अपराध नियंत्रण में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अमित रेनू के निर्देशन में संगठित अपराध करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 6 अक्टूबर 2024 को चाईबासा मंडल कारा के गेट पर अज्ञात अपराधियों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।
घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल जब्त
गिरफ्तार अपराधी का नाम समीर अंसारी उर्फ नसरू है, जो पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। समीर अंसारी झारखंड के कुख्यात अपराधकर्मी सुजीत सिन्हा के गिरोह से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने समीर अंसारी के बताये जाने पर इस घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को जब्त कर लिया है।
थाना प्रभारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
चाईबासा सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार ने एक संवाददाता सम्मेलन कर बताया कि इस कांड में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय अनुसंधान के क्रम सूचना प्राप्त हुई थी। जिनका पूरा नाम पता सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है। अनुसंधान में अपराधी गमीर अंसारी गांव मडुडंडवा थाना तरहसी जिला पलामू को गिरफ्तार किया गया था। इनके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर समीर समीर अंसारी को गिरफ्तार किया गया।
छापामारी अभियान में ये रहें शामिल
समीर अंसारी का पूर्व में आपराधिक इतिहास है और उसे आज न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। छापामारी अभियान में चाईबासा सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक उपेंद्र नारायण सिंह, श्रीकांत कुमार सदर थाना पुलिस के जवान शामिल थे।

